Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल : नंदीग्राम में ममता बनर्जी शुभेंदु अधिकारी से आगे निकली

 

NewDelhi : पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में आज विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गयी है.  सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हो गयी. दोपहर 1.30 बजे तक टीएमसी को 206 सीटों पर, बीजेपी को 83 पर बढ़त है.  शुरुआत में नंदीग्राम में ममता बनर्जी शुभेंदु अधिकारी लगभग 8000 वोटों से पिछड़ गयी थी. लेकिन छठे दौर की मतगणना के बाद ममता बनर्जी शुभेंदु  अधिकारी से 2700 वोटों से आगे निकल गयी. जान लें कि बंगाल में इस बार टीएमसी और बीजेपी के बीच मुकाबला है. असम में कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने है. साथ ही तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी पर भी सभी की निगाहें टिकी हैं.    

असम में एनडीए 78और यूपीए 47 पर आगे

असम में विधानसभा चुनावों की वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. दोपहर 1,30 बजे एनडीए को 78और यूपीए को 47 व अन्य के खाते में 4 सीट पर बढ़त दिख रही है. दोपहर तक साफ हो जा/sगा कि राज्य में बीजेपा या कांग्रेस में किसकी सरकार बनेगी. बता दें कि राज्य में तीन चरणों में चुनाव कराए गये थे. राज्य में 126 विधानसभा सीटें हैं और इस समय बीजेपी की सरकार है. निर्वाचन आयोग के अनुसार राज्य तीन चरणों में हुए चुनावों में कुल 82.04 फीसद मतदान दर्ज किया गया है.

पांच राज्यों की कुल 822 विधानसभा सीटों पर हो रही मतगणना

 पांच राज्यों की कुल 822 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद इसकी गणना रविवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई.  मतदान के दौरान कोरोना के सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने के सख्त आदेश भी दिये गये हैं. जानकारी के अनुसार पांचों राज्यों के कुल 2,364 केंद्रों में काउंटिंग हो रही है, जिसमें बंगाल में 1113, केरल में 633, असम में 331, तमिलनाडु में 256 और पुडुचेरी में 31 केंद्र बनाये गये हैं. खबरों के अनुसार  कोरोना के दिशानिर्देशों के अनुसार  उम्मीदवारों या उनके एजेंटों को बिना कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट लाये काउंटिंग रूम में प्रवेश नहीं करने दिया गया.

 

 

 

Log">https://lagatar.in/wp-login.php?action=logout&redirect_to=https%3A%2F%2Flagatar.in%2F&_wpnonce=d7b04dc4c4">Log

Out

Edit Post

Switch to draftPreviewUpdateabout:blankAdd title

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही