Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी ने CM पद की शपथ ली, राज्यपाल ने हिंसा रोकने की नसीहत दी

 

ममता बनर्जी ने राज्यपाल को आश्वासन देते हुए बंगाल के लोगों से शांति की अपील की. उन्होंने कहा,  मैं हिंसा बर्दाश्त नहीं करूंगी.

Kolkata :  टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने आज बुधवार सुबह 10.45 बजे राजभवन में सादे समारोह में तीसरी बार पश्चिम बंगाल के CM पद की शपथ ली. राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने  उन्हें CM पद की शपथ दिलायी. ममता के शपथ ग्रहण समारोह में चुनवी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी पहुंचे. प्रशांत किशोर को कार्यक्रम की पहली पंक्ति की सीट में बैठाया गया. वह अभिषेक बनर्जी के साथ मौजूद थे.जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण के बाद ममता बनर्जी सीधे नबन्ना जायेंगी, जहां ममता बनर्जी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा.

लोकतंत्र के लिए हिंसा ठीक नहीं है : राज्यपाल

शपथ ग्रहण के बाद सीएम ममता बनर्जी को राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने नसीहत दी. राज्यपाल ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था का राज हो. लोकतंत्र के लिए हिंसा ठीक नहीं है. राज्यपाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद होने वाली हिंसा को रोकना होगा. उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इस दिशा में काम करेंगी.

ममता बनर्जी ने राज्यपाल को आश्वासन दिया

इस पर ममता बनर्जी ने राज्यपाल को आश्वासन देते हुए बंगाल के लोगों से शांति की अपील की. उन्होंने कहा,  मैं हिंसा बर्दाश्त नहीं करूंगी.  आज के बाद ऐसी घटना ना हो.  शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता कोविड-19 से लड़ना है. वह जल्द ही कोविड की समीक्षा बैठक में शामिल होने जा रही हैं.

टीएमसी ने 292 में से 213 सीटें जीती हैं

जान लें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 292 में से 213 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है. वहीं भाजपा को 77 सीटों पर जीत मिली है. दो सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की है.

उधर बंगाल में जारी हिंसा के खिलाफ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कोलकाता में धरने पर बैठे. बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी द्वारा बंपर जीत हासिल करते ही   बंगाल से हिंसा शुरू हो गयी थी. भाजपा ने हिंसा को लेकर शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया है.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही