Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल : पुरुलिया में भीड़ ने साधुओं को निर्वस्त्र कर पीटा, बीजेपी ने ममता बनर्जी को घेरा

 
Kolkata : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से साधुओं के साथ महाराष्ट्र के पालघर जैसी ही मॉब लॉन्चिंग की घटना सामने आ रही है. यहां भीड़ ने यूपी के तीन साधुओं को अपरहणकर्ता समझ लिया और उनको निर्वस्त्र कर पीटा. सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोग साधुओं की पिटाई करते नजर आ रहे हैं. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो गुस्सायी भीड़ ने पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की. हालांकि पुलिस ने जैसे-तैसे तीनों सुधाओं को भीड़ से बचाकर नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचाया. पुरुलिया एसपी अभिजीत बनर्जी ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. हमले में शामिल लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

गंगासागर मेला जा रहे थे सभी, रास्ते भटकने पर पूछ रहे थे पता

पुलिस के अनुसार, मकर संक्रांति को लेकर यूपी के तीन साधु, एक व्यक्ति और उसका दो बेटा गाड़ी किराये पर लेकर गंगासागर मेला जा रहे थे. लेकिन वो रास्ता भटक गये. जिसके बाद उन्होंने गाड़ी खड़ा कर वहां से पार कर रही तीन लड़कियों से रास्ता पूछा. लेकिन लड़कियां डरकर वहां भाग गयीं. इसके बाद स्थानीय लोगों ने सुधाओं को अपरहणकर्ता समझकर पकड़ लिया और निर्वस्त्र कर पिटना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और साधुओं को बचाकर काशीपुर पुलिस स्टेशन ले आयी. इसके बाद पुलिस ने साधुओं को गंगासागर मेला पहुंचाया.

ममता बनर्जी के शासन में आतंकवादी को सरकारी संरक्षण मिलता और साधुओं की हत्या की जाती 

साधुओं के साथ मॉब लॉन्चिंग मामले को लेकर बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर हमला बोला है. आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आयी. मकर संक्रांति के लिए गंगासागर जा रहे साधुओं को सत्तारूढ़ टीएमसी से जुड़े अपराधियों ने निर्वस्त्र कर पीटा. आगे लिखा कि ममता बनर्जी के शासन में शाहजहां शेख जैसे आतंकवादी को सरकारी संरक्षण मिलता है और साधुओं की हत्या की जा रही है. पश्चिम बंगाल में हिंदू होना अपराध है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही