Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल : पूर्वी मिदनापुर जिले के भूपतिनगर में एनआईए की टीम पर हमला, एक अधिकारी घायल

 
इस हमले ने पांच जनवरी की उस घटना की याद दिला दी, जब उत्तरी 24 परगना के संदेशखाली इलाके में राशन घोटाले के सिलसिले में छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमला किया गया था.   Kolkata : पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के भूपतिनगर में आज शनिवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम पर हमला होने की खबर है. एनआईए अधिकारी राज्य में सत्तारूढ़ टीएमसी के नेता मनबेंद्र जाना के आवास पर 2022 में हुए विस्फोट मामले की जांच के सिलसिले में पहुंचे थे, उसी समय उग्र भीड़ द्वारा उनकी कार पर पत्थरबाजी की गयी. पत्थरबाजी से गाड़ी की विंडस्क्रीन क्षतिग्रस्त हो गयी.                                                               नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एनआईए ने मनबेंद्र जाना सहित अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज की है

घटना आज सुबह लगभग 5.30 बजे घटी है. इसके बाद एनआईए ने मनबेंद्र जाना और अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. खबर है कि एनआईए अधिकारी मनबेंद्र जाना को गिरफ्तार करने वहां पहुंचे थे. मामले की तह में जायें तो भूपतिनगर में 3 दिसंबर, 2022 को हुए हुए एक विस्फोट में छप्पर वाला घर ध्वस्त हो गया था. इस घटना में तीन लोग मारे गये थे.

एनआईए ने विस्फोट के सिलसिले में पूछताछ के लिए आठ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को तलब किया था

मार्च महीने में एनआईए ने विस्फोट के सिलसिले में पूछताछ के लिए आठ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को तलब किया था. एनआईए ने आठों को अपने कार्यालय पेश होने के लिए कहा था, क्योंकि वे पहले समन में जांच में शामिल नहीं हुए थे. इस समन में उन्हें 28 मार्च को न्यू टाउन में एनआईए कार्यालय का आने का निर्देश दिया गया था. एनआईए की टीम इसी मामले में मनबेंद्र जाना को गिरफ्तार करने भूपतिनगर पहुंची थी, लेकिन भीड़ ने हमला कर दिया.

एनआईए ने बुधवार सुबह दो लोगों को गिरफ्तार किया था

पुलिस ने बताया कि एनआईए अधिकारियों की टीम ने विस्फोट मामले में बुधवार सुबह दो लोगों को गिरफ्तार किया था. टीम आज कोलकाता वापस जा रही थी, तभी उसके वाहन पर हमला हुआ. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, स्थानीय लोगों ने वाहन को घेर लिया और उस पर पथराव किया. एनआईए ने कहा है कि उसका एक अधिकारी घायल भी हुआ है.  उन्होंने बताया कि एनआईए ने  इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने बताया कि केंद्रीय पुलिस बल की एक बड़ी टुकड़ी भूपतिनगर पहुंच गयी है, जहां गिरफ्तार किये गये दो लोगों के साथ एनआईए का दल मौजूद है. आज शनिवार की इस घटना ने पांच जनवरी की उस घटना की याद दिला दी, जब उत्तरी 24 परगना के संदेशखाली इलाके में राशन घोटाले के सिलसिले में छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमला किया गया था.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही