Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव : ममता सरकार ने केंद्रीय बलों की तैनाती के विरोध में कलकत्ता हाईकोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की

Kolkata : ममता बनर्जी की सरकार नहीं चाहती कि पश्चिम बंगाल में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की जाये. ममता सरकार ने इसके विरोध में कलकत्ता हाईकोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की है. बता दें कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग को आदेश दिया था कि राज्य में 8 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनावों के लिए पश्चिम बंगाल में 48 घंटे के अंदर केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की जाये. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

विपक्षी पार्टियों ने केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर  हाईकोर्ट में गुहार लगाई थीं

जान लें कि विपक्षी पार्टियों ने राज्य में पंचायत चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में गुहार लगाई थीं. इसके बाद मुख्य न्यायाधीश टी एस शिवज्ञानम की खंडपीठ ने आयोग को राज्य के सभी जिलों में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग करने का निर्देश दिया. इस क्रम में एक अधिकारी ने राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में एक और याचिका दायर कर मांग की कि जिन लोगों को नामांकन करने से रोका गया है, उन्हें दोबारा मौका दिया जाये.

गुरुवार को नामांकन पत्र दायर करने को लेकर हिंसक झड़पें हुई थी

जान लें कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिन था. गुरुवार को नामांकन पत्र दायर करने को लेकर हिंसक झड़पें हुई थी. दक्षिण 24 परगना में भड़की हिंसा में दो लोगों की जान चली गयी. पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गये. इस संबंध में याचिकाकर्ताओं ने शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती के लिए हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी.

उत्तरी दिनाजपुर में तीन लोगों को गोली मारी गयी

जानकारी के अनुसार उत्तरी दिनाजपुर में तीन लोगों को गोली मारी गयी, जब वे नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे थे. खबरों के अनुसार ये सीपीआईएम और कांग्रेस के कार्यकर्ता थे. इनमें से एक की मौत हो गयी. दक्षिण 24 परगना जिले में भी दिनभर गोली और बम चले. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही