Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव : 19 जिलों के 696 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान शुरू

 
Kolkata :  पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ था. लेकिन मतपेटियों के साथ छेड़छाड़ के आरोपों और चुनाव संबंधी हिंसा में 15 लोगों की मौत के बाद इन केंद्रों पर पंचायत चुनाव के दौरान हुए मतदान को अमान्य घोषित कर दिया गया था. समीक्षा करने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने रविवार शाम को इन 696 मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान के फैसले की घोषणा की थी. जिसके बाद आज सोमवार को सुबह सात बजे से राज्य के 19 जिलों के 696 मतदान केंद्रों (बूथ) पर पुनर्मतदान शुरू हुआ है. जो शाम पांच बजे तक चलेगा. हर मतदान केंद्र पर राज्य पुलिस के अलावा केंद्रीय बल के चार जवान तैनात हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. (पढ़ें, सावन">https://lagatar.in/on-the-first-monday-of-sawan-devotees-offered-water-to-lord-shiva-in-the-hill-temple/">सावन

की पहली सोमवारी, पहाड़ी मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़, भोले बाबा को चढ़ाया जल)

इन जिलों में किया गया पुनर्मतदान 

अधिकारियों के अनुसार, जिन 19 जिलों में पुनर्मतदान की घोषणा की गयी है, उनमें मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक 175 मतदान केंद्र हैं और उसके बाद मालदा में 109 मतदान केंद्र हैं. नदिया में 89 मतदान केंद्र पर, कूच बिहार में 53, उत्तर 24 परगना में 46, उत्तर दिनाजपुर में 42, दक्षिण 24 परगना में 36, पूर्व मेदिनीपुर में 31 और हुगली में 29 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हो रहा है. हालांकि दार्जिलिंग, झारग्राम और कलिंपोंग जिलों में पुनर्मतदान का आदेश नहीं दिया गया. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-rashtriya-yuva-shakti-hoisted-500-meter-tricolor-in-morhabadi/">रांचीः

राष्ट्रीय युवा शक्ति ने मोरहाबादी में फहराया 500 मीटर का तिरंगा

8 जुलाई को 61,000 से अधिक केंद्रों पर हुआ था मतदान 

बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 8 जुलाई शनिवार को 61,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था. कई स्थानों पर मतपेटियां लूट ली गयी या उनमें आग लगा दी गयी. इतना ही नहीं मतपेटियां को तालाबों में फेंक दिया गया. जिससे हिंसा भड़क गयी थी. इस हिंसक झड़प में 15 लोगों की मौत हो गयी थी और और कई लोग घायल हो गये थे. इसे भी पढ़ें : पांचवीं">https://lagatar.in/10-july-read-important-news-of-jharkhand-and-country-and-world-in-shubham-sandesh/">पांचवीं

तक है स्कूल, पढ़ते हैं सिर्फ चार बच्चे…, कारोबारी से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, कृषि बाजार में बनेगा मार्केट कॉम्प्लेक्स, दस्तावेज से छेड़छाड़ का मुख्य आरोपी गिरफ्तार समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही