Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पश्चिम बंगाल : हल्दिया में पीएम मोदी ने कहा, टीएमसी के राज में सिर्फ घुसपैठियों की फैक्ट्री फली-फूली है

यह बंगाल की पुरानी शान वापस लाने का चुनाव है. यह चुनाव विकसित बंगाल की नींव मजबूत करने का चुनाव है. इस निर्दयी सरकार को हटाने का चुनाव है, पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत के कई राज्य तरक्की की राह पर चल पड़े हैं, लेकिन टीएमसी की निर्दयी सरकार बंगाल को पीछे ले जा रही है.
Advertisement
Advertisement
हल्दिया में रैली को संबोधित करते पीएम मोदी

 Kolkata :  पीएम मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के हल्दिया(मेदिनीपुर जिला) में चुनावी रैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हमें यह एहसास हो रहा है कि बंगाल ने हर विपरीत परिस्थिति को हराने की ठान ली है. यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है.

 

 

 पीएम ने कहा कि यह बंगाल की पुरानी शान वापस लाने का चुनाव है. यह चुनाव विकसित बंगाल की नींव मजबूत करने का चुनाव है. इस निर्दयी सरकार को हटाने का चुनाव है. कहा कि आज भारत के कई राज्य तरक्की की राह पर चल पड़े हैं, लेकिन टीएमसी की निर्दयी सरकार बंगाल को पीछे ले जार ही है. 

 

श्री मोदी ने कहा कि एक समय था, देश भर के लोग हल्दिया में काम करने आते थे. लेकिन  हल्दिया के युवा रोजगार की तलाश में अंडमान, ओडिशा और दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं.  उन्होंने  कहा, टीएमसी ने बंगाल के युवाओं के साथ गद्दारी की है. यहां निजी क्षेत्र में नौकरियां नहीं हैं और जो थोड़ी बहुत हैं, वे भी घुसपैठियों को दे दी गयी हैं. सरकारी पदों को टीएमसी के मंत्री लूट रहे हैं.

 

 प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि टीएमसी के राज में सिर्फ घुसपैठियों की फैक्ट्री फली-फूली है. कहा कि टीएमसी सरकार फर्जी दस्तावेज बनाने और गायों की तस्करी में लगी हुई है. टीएमसी की राजनीति डर पर टिकी हुई है.

 

 पीएम मोदी ने कहा कि मिदनापुर और नंदीग्राम ने पांच साल पहले बदलाव का रास्ता दिखाया था और अब, पूरा बंगाल उसी रास्ते पर चल रहा है. भवानीपुर वही दोहराने जा रहा है जो मिदनापुर ने पांच साल पहले किया था. 

 

 पीएम ने कहा कि बंगाल को फिर से गौरवशाली राज्य बनाने के लिए इस बार बदलाव जरूरी है. उन्होंने अपील की कि वे इस चुनाव में बंगाल की भलाई के लिए वोट दें.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही