Search

पश्चिम बंगाल : कृष्णानगर में पीएम का रोड शो, मोदी बोले- TMC का अर्थ ‘‘तू, मैं और करप्शन है

TMC पर जमकर साधा निशाना, बोले-विकास नहीं, भ्रष्टाचार-परिवारवाद इनकी प्राथमिकता है West Bangal :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के के नादिया जिले के कृष्णानगर में 15,000 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके बाद नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर में रोड शो किया. ‘विजय संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए मोदी ने टीएमसी पर जमकर निशाना साधा. पीएम ने कहा कि यहां जिस तरह TMC की राज्य सरकार चल रही है, उसने बंगाल को निराश कर दिया है. पश्चिम बंगाल की जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ TMC को बार-बार इतना बड़ा जनादेश दिया. लेकिन TMC अत्याचार और विश्वासघात का दूसरा नाम बन गयी है. TMC के लिए बंगाल का विकास नहीं बल्कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद ही प्राथमिकता है.

पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित

मोदी ने टीएमसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी का अर्थ है ‘‘तू, मैं और करप्शन (भ्रष्टाचार). कहा कि भाजपा का लक्ष्य पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीट पर जीत हासिल करना है. कहा कि आप सब को इतनी बड़ी संख्या में यहां एकत्र देखकर मुझे यह कहने का आत्मविश्वास मिल रहा है कि ‘राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार, 400 पार’. मोदी ने कहा कि टीएमसी अत्याचार, वंशवाद की राजनीति और विश्वासघात का पर्याय है. पश्चिम बंगाल के लोग राज्य सरकार के कामकाज के तरीके से निराश हैं.

मां, माटी और मानुष सभी TMC के कुशासन में रो रहे हैं

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मां, माटी और मानुष सभी TMC के कुशासन में रो रहे हैं. संदेशखाली की बहनें इंसाफ की गुहार लगाती रहीं. लेकिन TMC सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी. राज्य सरकार तो चाहती ही नहीं थी कि संदेशखाली का गुनहगार कभी गिरफ्तार हो. लेकिन जब ये बंगाल की नारी शक्ति दुर्गा बनकर खड़ी हो गयी और भाजपा के कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हो गये, तब मजबूरन इस राज्य सरकार को झुकना पड़ा.  बता दें कि पीएम मोदी को देखने के लिए जनता का जनसैलाब उमड़ा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp