Search

पश्चिम बंगाल : मंत्री अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में संदेशखाली जा रही भाजपा सांसदों की टीम को पुलिस ने रोका

घायल बंगाल भाजपा अध्यक्ष को लेकर लोकसभा प्रिविलेज कमेटी द्वारा समन भेजा तक राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब किये जाने की सूचना है. Kolkata/New Delhi : संदेशखाली हिंसा (पश्चिम बंगाल) का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. खबर है कि इस संबंध में PIL दाखिल की गयी है. साथ ही बंगाल से बाहर जांच और सुनवाई की गुहार लगाई गयी है. संदेशखाली में महिलाओं के यौन उत्पीडन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इधर आज शुक्रवार को भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग टीम संदेशखाली रवाना हुई. लेकिन खबर है कि पुलिस ने टीम को वहां जाने सो रोक दिया है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

टीम में  दो केंद्रीय मंत्री और चार सांसद शामिल हैं

टीम में   छह लोग (दो केंद्रीय मंत्री और चार सांसद) शामिल हैं. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में जा रहे टीम में इसमें केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक, सांसद सुनीता दुग्गल, कविता पाटीदार, संगीता यादव और बृजलाल शामिल हैं. यह प्रतिनिधिमंडल संदेशखाली में पीड़ितों से बातचीत करेगा. एक बात और कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा भी 19 फरवरी को संदेशखाली जायेंगी. साथ ही वह पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक करेंगी.

संदेशखाली मुद्दे पर भाजपा का प्रदर्शन लगातार जारी है

संदेशखाली मुद्दे पर भाजपा का प्रदर्शन लगातार जारी है. भाजपा आरोप लगा रही है कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उसके गुंडों ने संदेशखाली की महिलाओं पर जुल्म किये. उनका यौन शोषण किया. ममता बनर्जी सरकार गुंडों को समर्थन कर रही है. जान लें कि ईडी टीम पर हमला करने का आरोपी शाहजहां शेख अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है. भाजपा ममता पर हमलावर है, उधर ममता भाजपा-आरएसएस पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगा रही है,

शाहजहां शेख जैसे टीएमसी नेताओं को फांसी होनी चाहिए

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने मांग की है कि शाहजहां शेख जैसे टीएमसी नेताओं को फांसी होनी चाहिए. कहा कि इन लोगों ने जिस तरह से संदेशखाली में महिलाओं पर पाशविक अत्याचार किये हैं, माफ नहीं किया जा सकता. लॉकेट चटर्जी ने संदेशखाली घटना की एनआईए से जांच कराने की मांग की है. संदेशखाली प्रदर्शन में घायल हुए बंगाल भाजपा अध्यक्ष को लेकर लोकसभा प्रिविलेज कमेटी द्वारा समन भेजा तक राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब किये जाने की सूचना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//