Search

पश्चिम बंगाल चुनाव पूर्व सर्वेः CNX- भाजपा की सरकार बनेगी, C-Voter- ममता बनर्जी व टीएमसी है आगे

Lagatar Desk : पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर किये गये ताजा सर्वे में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी सरकार बना सकती है. हालांकि अलग-अलग एजेंसियों के सर्वे रिपोर्ट में अलग-अलग अनुमान लगाये जा रहे हैं. सीएनएक्स के सर्वे में टीएमसी को 294 में से 151 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं कांग्रेस व लेफ्ट गठबंधन को 24 सीटें मिलने की उम्मीद है. इसे भी पढ़ें - केंद्रीय">https://lagatar.in/finance-minister-will-have-a-meeting-with-the-central-board-budget-will-be-discussed-on-2021/27698/">केंद्रीय

बोर्ड के साथ वित्त मंत्री की होगी बैठक, बजट 2021 पर होगी चर्चा

राज्य में त्रिशंकु सरकार बनेगी

C-Voter के सर्वे यह बात भी सामने आयी है कि 43 प्रतिशत लोग मानते हैं कि भाजपा सरकार बना सकती है. जबकि 35 प्रतिशत लोगों ने माना है कि सरकार टीएमसी की बनेगी. 14 प्रतिशत लोगों ने माना है कि कांग्रेस व लेफ्ट का गठबंधन सरकार बना सकता है. जबकि दो प्रतिशत लोगों का मानना है कि राज्य में त्रिशंकु सरकार बनेगी. इस तरह सी-वोटर के सर्वे में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है. इसे भी पढ़ें -गिरीडीह">https://lagatar.in/giridih-angry-husband-trying-to-give-birth-to-two-consecutive-daughters-set-fire-to-girls-and-daughters-including-wife/27696/">गिरीडीह

: लगातार दो बेटी को जन्म देने से नाराज पति ने पत्नी समेत बच्चियों को कमरे में बंद कर लगायी आग

C-Voter के ही ताजा सर्वे में ममता बनर्जी पहली पसंद

C-Voter के ही ताजा सर्वे में पश्चिम बंगाल अब भी मुख्यमंत्री के ममता बनर्जी पहली पसंद हैं. 52 प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री के रुप में देखना चाहते हैं. वहीं 25 प्रतिशत लोग भाजपा के दिलीप घोष को मुख्यमंत्री के रुप में देखना चाहते हैं. जबकि चार प्रतिशत लोग बंगाल टाइगर के नाम से मशहूर क्रिकेटर सौरव गांगुली को सीएम के रुप में देखना चाहते हैं. दो प्रतिशत लोगों की पसंद कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी हैं. सी वोटर ने 14 फरवरी तक 7527 लोगों से टेलिफोनिक बातचीत के आधार पर सर्वे किया है. साथ ही साप्ताहिक स्नैप पोल के जरिये 2811 लोगों से बात किया गया है. इसे भी पढ़ें -पलामू">https://lagatar.in/palamu-bullies-assaulted-woman-police-got-scolded-in-return-for-action-on-complaint/27688/">पलामू

: दबंगों ने महिला के साथ की मारपीट, शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई के बदले डांट कर भगाया

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//