Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पश्चिम बंगाल स्कूल भर्ती घोटाला :  तृणमूल विधायक जीवन कृष्ण साहा को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Kolkata :  स्कूल भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस विधायक जीवन कृष्ण साहा को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने साहा को सोमवार सुबह मुर्शिदाबाद जिले के बुरवान स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर सीआरपीएफ की सुरक्षा के बीच ले जाया गया. सूत्रों से यह जानकारी सामने आयी है. सूत्रों के अनुसार, साहा को जांच एजेंसी के कोलकाता स्थित कार्यालय ले जाया जायेगा. (पढ़ें, इंफोसिस">https://lagatar.in/infosys-shares-fell-15-percent-market-cap-decreased-by-rs-73060-crore/">इंफोसिस

के शेयर 15 फीसदी तक टूटे, 73,060 करोड़ घट गया मार्केट कैप)

आवास के पास स्थित तालाब से सीबीआई ने निकाला था फोन

बता दें कि पश्चिम बंगाल के सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में कथित रूप से अवैध भर्तियों से जुड़े मामले में साहा से सीबीआई 14 अप्रैल से पूछताछ कर रही थी. सीबीआई ने रविवार को जीवन कृष्ण साहा के घर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान सीबीआई ने साहा के एक फोन को तालाब में से निकाला था. छापे के दौरान साहा ने अपने आवास के समीप एक तालाब में अपना मोबाइल फोन फेंक दिया था. इसे भी पढ़ें : सेना">https://lagatar.in/after-army-occupation-and-cheshire-home-road-now-ed-is-eyeing-these-big-land-deals/">सेना

के कब्जे वाली जमीन व चेशायर होम रोड के बाद अब ईडी की नजर रांची की इन जमीन डील्स पर

पार्थ चटर्जी के शिक्षा मंत्री रहते स्कूल में शिक्षकों की भर्ती में हुई थीं अनियमितताएं

स्कूल भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई ने अबतक तृणमूल के तीन विधायक को गिरफ्तार किया है. इससे पहले सीबीआई ने राज्य के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और विधायक माणिक भट्टाचार्य को अरेस्ट किया था. अब सीबीआई ने जीवन कृष्ण साहा को गिरफ्तार किया है. चटर्जी के पास 2014 से 2021 के बीच शिक्षा विभाग था. इसी दौरान राज्य के सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूल में शिक्षण एवं गैर शिक्षण कर्मियों की भर्ती में कथित अनियमितताएं हुई थीं. भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हैं. सीबीआई और ईडी कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर मामले की और इससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : अतीक-अशरफ">https://lagatar.in/atiq-ashraf-murder-case-petition-filed-in-supreme-court-demand-for-investigation-of-183-encounters-of-up-by-former-judge/">अतीक-अशरफ

हत्याकांड : सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, यूपी के 183 एनकाउंटरों की भी पूर्व जज से जांच कराने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही