Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पश्चिम बंगाल SIR, पहले फेज में 58 लाख नाम कटे, ममता की सीट से 44,787 वोटरों के नाम हटे

साउथ 24 परगना से अविश्वनीय आंकड़ा सामने आया है. यहां 8 लाख 16 हजार से ज्यादा वोटरों के नाम काटे गये गये हैं. यह क्षेत्र सांसद अभिषेक बनर्जी का अभेद्य गढ़ माना जाता है. जान सें कि डायमंड हार्बर सीट से 2024 के लोकसभा चुनाव में सात लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी.
Advertisement
Advertisement

Kolkata : पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)  को लेकर बड़ी खबर आयी है. चुनाव आयोग  ने कल शुक्रवार को SIR के प्रथम चरण के बाद निर्वाचन क्षेत्रवार आंकड़े जारी किये हैं. इन आंकड़ों के अनुसार बंगाल  में 58 लाख से ज्यादा नाम वोटर लिस्ट से काट दिये गये हैं. 


अहम बात यह है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट से 44,787 वोटरों के नाम कट गये हैं. नेता प्रतिपक्ष भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी की नंदीग्राम सीट से 10,599 नाम हटाये गये हैं.


साउथ 24 परगना से अविश्वनीय आंकड़ा सामने आया है. यहां 8 लाख 16 हजार से ज्यादा वोटरों के नाम काटे गये गये हैं. यह क्षेत्र सांसद अभिषेक बनर्जी का अभेद्य गढ़ माना जाता है. जान सें कि डायमंड हार्बर सीट से 2024 के लोकसभा चुनाव में सात लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी.

 
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 294 विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक नाम कोलकाता के चौरंगी और कोलकाता पोर्ट आदि इलाकों में कटे हैं.  चौरंगी विधानसभा क्षेत्र में 74,553 नाम काटे गये हैं. यहां की विधायक नयना बंद्योपाध्याय(तृणमूल) हैं.


कोलकाता पोर्ट से  63,730 नाम हटाये गये हैं. यहां के प्रतिनिधि सीनियर मंत्री फिरहाद हकीम हैं,  मंत्री अरूप बिस्वास के क्षेत्र टॉलीगंज में 35,309 नाम काटे गये हैं.  बांकुरा जिले के कोतुलपुर से मात्र 5,678 नाम हटे हैं.


भाजपा के प्रमुख विधायकों के क्षेत्रों में शामिल नंदीग्राम से ज्यादा नाम कटे हैं.  आसनसोल साउथ से 39,202 नाम हटे हैं. यहां की विधायक अग्निमित्रा पॉल हैं,  सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से 31,181 नाम कटे हैं.


चुनाव आयोग के अनुसार  मतदाताओं की मौत या उनका अन्यत्र शिफ्ट होने के अलावा डुप्लीकेट एंट्री को लेकर नाम लिस्ट से काटे गये हैं. गोवा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के लिए समयसीमा गुरुवार को समाप्त हो गयी है. ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 दिसंबर को प्रकाशित की जायेगी.


 बंगाल भाजपा के को-इंचार्ज अमित मालवीय ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 11 दिसंबर को पहले फेज के अंतिम दिन अपना SIR फॉर्म भर दिया है.  उन्होंने ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स  पर पोस्ट कर कहा ममता बनर्जी ने फॉर्म जमा करने से कुछ ही घंटे पहले एक रैली में कहा था कि वह  फॉर्म जमा नहीं करेंगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही