Search

पश्चिम बंगाल : संदेशखाली जा रहे सिविल सोसायटी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के छह सदस्य गिरफ्तार

फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के अनुसार उन्होंने कल 24 फरवरी को साउथ 24 परगना में कई स्थानों का दौरा किया. स्थानीय लोगों ने टीम को जानकारी दी कि वे इस क्षेत्र के आसपास बसे रोहिंग्याओं के अत्याचारों का शिकार हो रहे हैं. Kolkata : मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों की जांच के लिए पश्चिम बंगाल के संदेशखाली जा रही  सिविल सोसायटी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के छह सदस्यों को पश्चिम बंगाल पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया.  खबरों के अनुसार संदेशखाली से 70 किलोमीटर पहले धामखाली  में टीम को रोक लिया गया था. रोके जाने के बाद फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्यों ने मौके पर धरना प्रदर्शन शुरू किया. सदस्यों ने आरोप लगाया कि राज्य की टीएमसी सरकार संदेशखाली की सच्चाई छिपाना चाहती है, इसलिए उसके इशारे पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया.  धरना प्रदर्शन कर रहे फाइंडिंग कमेटी के सदस्य संदेशखाली  जाने के लिए अड़े हुए थे. अंतत: पुलिस ने  उन्हें गिरफ्तार कर लिया. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 24 फरवरी को साउथ 24 परगना में कई स्थानों का दौरा किया

फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के अनुसार उन्होंने कल 24 फरवरी को साउथ 24 परगना में कई स्थानों का दौरा किया. स्थानीय लोगों ने टीम को जानकारी दी कि वे इस क्षेत्र के आसपास बसे रोहिंग्याओं के अत्याचारों का शिकार हो रहे हैं. फैक्ट फाइंडिंग के सदस्यों ने पुलिस से कहा कि वे धारा 144 का पालन कर रहे हैं. टीम दो-तीन के समूह में संदेशखाली जाने के लिए तैयार हैं. लेकिन पुलिस ने जाने नहीं दिया.

  कमेटी में पटना उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एल नरसिम्हा रेड्डी शामिल हैं 

संदेशखाली जा रही फैक्ट फाइंडिंग कमेटी में पटना उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एल नरसिम्हा रेड्डी सहित, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य चारू वली खन्ना, पूर्व आईपीएस अधिकारी राज पाल सिंह, एडवोकेट ओपी व्यास के अलावा भावना बजाज और वरिष्ठ पत्रकार संजीव नायक शामिल हैं. फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी की सदस्य चारू वली खन्ना का कहना था कि वे संदेशखाली जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने जानबूझकर हमें रोक दिया. कहा कि पुलिस हमें संदेशखाली के पीड़ितों से मिलने नहीं दे रही है.

महिलाएं शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं

संदेशखाली में महिलाओं के समूह ने फरार हो गये टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उसके सहयोगियों  सहित अन्य लोगों पर  जमीनें हड़पने, यौन शोषण करने समेत कई सनसनीखेज आरोप लगाया है.कुछ दिन पहले महिलाओं ने हाथों में हंसिया लेकर शेख शाहजहां और उसके गुंडों  के  खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. उग्र भीड़ ने स्थानीय टीमएसी नेताओं के ठिकानों और प्रतिष्ठानों में आगजनी की थी.  उसके बाद से संदेशखाली में तनाव बढ़ गया है . महिलाएं शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं.  इससे पहले  उसके सहयोगी शिबू हाजरा और उत्तम सरदार  गिरफ्तार कर लिये गये हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//