Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पश्चिम बंगाल : रिशरा रेलवे स्टेशन पर पत्थरबाजी, ट्रेनों का संचालन रोका गया, यात्री परेशान

Kolkata :  पश्चिम बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है. हुगली शहर में एक बार फिर बवाल हुआ है. हुगली के रिशरा में कुछ लोगों द्वारा पत्थरबाजी की गयी है. जिसके बाद रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया गया है और इस रूट पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है. ट्रेन कैंसिल होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचे और स्थिति को काबू में किया. इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. फिलहाल विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. (पढ़ें, एडल्ट">https://lagatar.in/trump-accused-of-giving-money-to-an-adult-star-will-appear-in-court-today-arrives-in-new-york/">एडल्ट

स्टार को धन देने के मामले में आरोपी ट्रंप आज अदालत में पेश होंगे, न्यूयॉर्क पहुंचे)

सभी लोकल और मेल एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को किया गया निलंबित

ईस्टर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मिरोन के मुताबिक, रिशरा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 4 के सामने कुछ लोगों द्वारा पथराव किया गया. जिसके चलते रेलवे विभाग ने हावड़ा बर्धमान मेन लाइन पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया है. इसके चलते हावड़ा स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कौशिक मिरोन ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए हावड़ा-बर्धमान मेन लाइन पर सभी लोकल और मेल एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : मुठभेड़">https://lagatar.in/dgp-will-reach-chatra-today-after-five-naxalites-killed-in-the-encounter-will-encourage-the-soldiers/">मुठभेड़

में पांच इनामी नक्सलियों के मारे जाने के बाद डीजीपी आज पहुंचेंगे चतरा, जवानों का बढ़ायेंगे हौसला

हावड़ा और हुगली में हुई थी हिंसक झड़प

पश्चिम बंगाल में हावड़ा और हुगली में हिंसक झड़प हुई थी. हुगली में रामनवमी के जुलूस के दौरान पत्थरबाजी और आगजनी का मामला सामने आया था. बताया जा रहा था कि हुगली के रिशरा में हिंदू संगठन शोभायात्रा निकाल रहे थे. इस जुलूस में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष भी शामिल हुए थे. दिलीप घोष के जाने के बाद अचानक दो संप्रदायों में मारपीट शुरू हो गयी थी. हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया था. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. हिंसक झड़प के चलते रिशरा के कुछ हिस्सों में धारा 144 लागू कर दी गयी थी और 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी थी. बंगाल में पुलिस ने 57 से ज्यादा आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसमें 12 आरोपी हुगली की हिंसा के मामले में गिरफ्तार किये गये हैं. इसे भी पढ़ें : बदल">https://lagatar.in/twitters-logo-changed-now-doge-is-visible-in-place-of-blue-bird/">बदल

गया Twitter का Logo, अब नीली चिड़िया की जगह दिखने लगा DOGE
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही