Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसदों-मंत्रियों की टीम को संदेशखाली जाने से रोका गया, धरने पर बैठ गये

 
अन्नपूर्णा देवी ने कहा- जितनी मुस्तैदी हमें रोकने में लगायी है, उतनी तेजी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  को आरोपी शाहजहां शेख को पकड़ने में दिखानी चाहिए थी  Kolkata : केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने कहा कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक केंद्रीय दल को संदेशखाली का दौरा करने से रोक दिया, जहां टीएमसी नेताओं के ग्रामीणों पर कथित अत्याचार को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत लागू की गयी निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए भाजपा सांसदों के केंद्रीय दल को संदेशखाली जाने की अनुमति नहीं दी.                                ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा का छह सदस्यीय दल रामपुर में धरने पर बैठ गया

संदेशखाली प्रखंड के रास्ते में रामपुर गांव में रोके जाने के बाद भाजपा का छह सदस्यीय दल धरने पर बैठ गया. दल की संयोजक केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्णा देवी ने पत्रकारों से कहा, भाजपा के केंद्रीय दल को पुलिस ने संदेशखाली का दौरा करने से रोक दिया. पुलिस निषेधाज्ञा का हवाला दे रही है. हमने कहा कि हममें से केवल चार लोग जायेंगे, लेकिन हमें अनुमति नहीं दी गयी. अन्नपूर्णा देवी ने कहा- जितनी मुस्तैदी हमें रोकने में लगायी है, उतनी तेजी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आरोपी शाहजहां शेख को पकड़ने में दिखानी चाहिए थी.    केंद्रीय दल अब कोलकाता में राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात करेगा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही