Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पश्चिम बंगाल : किशोरी के साथ दुष्कर्म, हत्या को लेकर कालियागंज में हिंसा भड़की

Kolkata : पश्चिम बंगाल के कालियागंज में एक किशोरी के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या किये जाने को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध-प्रदर्शन के बाद शनिवार को वहां नये सिरे से हिंसा भड़क गयी. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. खबर है कि पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के कालियागंज में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास वाले इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों से भीड़ की झड़प हो गयी.  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे

इसके बाद सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और बल प्रयोग किया. स्थिति नियंत्रित किये जाने से पहले दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही भीड़ ने कई दुकानों और ई-रिक्शा को आग के हवाले कर दिया. आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद उसकी हत्या किए जाने के विरोध में राज्य में विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन किया.

लोगों ने सड़कों पर टायर जलाकर यातायात अवरुद्ध कर दिया

अधिकारियों ने बताया कि स्थिति नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को बुलाया गया. उन्होंने बताया कि हिंसा में शामिल कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है. अधिकारियों के अनुसार स्थानीय लोगों ने सड़कों पर टायर जलाकर यातायात अवरुद्ध कर दिया और पुलिस कर्मियों पर पथराव किया. भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिले के पुलिस प्रमुख के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गये.

सीबीआई से जांच कराने पर ही सच्चाई सामने आयेगी

उन्होंने पत्रकारों से कहा, हमें लगता है कि मामले की जांच सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) से कराने पर ही सच्चाई सामने आयेगी. राष्ट्रीय महिला आयोग की एक टीम भी मौके पर पहुंची है और घटना के संबंध में राज्य पुलिस से तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट तलब की है. पुलिस ने बताया कि किशोरी का शव शुक्रवार को एक नहर से बरामद हुआ था. उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही