Search

 
 
 

वेस्ट बोकारो डिवीजन ने पुंडी में जेएन टाटा पार्क का किया उद्घाटन

 
Jamshedpur : टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने बुधवार को पुंडी में जेएन टाटा पार्क का उद्घाटन किया. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (रॉ मैटेरियल्स) डीबी सुंदर रामम और टाटा स्टील की वाइस प्रेसिडेंट (ह्यूमैन रिसोर्स मैनेजमेंट) अत्रेयी सरकार ने संयुक्त रूप से पार्क का उद्घाटन किया. पार्क 60 हेक्टेयर क्षेत्र में बनाया गया है. पार्क में एक खुला एमपी थिएटर, चार अद्वितीय व्यू प्वाइंट और फाइबर-प्रचलित पॉलिमर (एफआरपी) बेंचों के साथ पांच गजिबो (बुर्ज) हैं. पार्क को ओवरबर्डन स्लोप पर बनाया गया है. वन रोपण की प्राचीन मियावाकी पद्धति का उपयोग कर इसका विकास किया गया है. पौधों की देसी प्रजातियों का इस्तेमाल कर सीड बॉल स्प्रेडिंग के माध्यम से कुल 50 हेक्टेयर डंप स्लोप विकसित किए गए हैं.

पार्क में भूल-भुलैया उद्यान आकर्षण का केंद्र

वर्टिकल गार्डन के साथ-साथ एक भूलभुलैया उद्यान भी पार्क के आकर्षण में वृद्धि करता है। सभी व्यू प्वाइंटों के अंदर डेक पैनल के रूप में ‘वुड प्लास्टिक कम्पोजिट (डब्ल्यूपीसी)’ का इस्तेमाल किया गया है, जो रिसाइकिल किए गए पर्यावरण-स्नेही सामग्री से बना है. जैव विविधता को और अधिक समृद्ध करने के लिए ओवरबर्डन पर सीडबॉल प्लांटेशन, कोकोनट शेल सैपलिंग प्लांटेशन, घरेलू कचरे से बने निच नेस्ट और बर्ड फीड जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. मौके पर वेस्ट बोकारो के जीएम मनीष मिश्रा, चीफ ह्यूमेन रिसोर्स बिजनेस पार्टनर सिद्धार्थ शाह, अनुराग दीक्षित, बीवी सुधीर, पीके श्रीवास्तव, राजेश पटेल, महेश प्रसाद, अध्यक्ष, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ, वेस्ट बोकारो और कैलाश गोप, सचिव, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ, वेस्ट बोकारो मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही