Search

नीतीश कुमार के लिए BJP के दरवाजे बंद हो चुके हैं – अमित शाह

West Champaran: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के पश्चिमी चंपारण के लौरिया में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार में आज जंगलराज चल रहा है. नीतीश कुमार विकासवादी से अवसरवादी बने. साथ ही कहा कि नीतीश को उनकी प्रधानमंत्री बनने की इच्छा ने बदल दिया है. बिहार में दलबदल करने वालों को चुप कराना होगा. साथ ही कहा कि नीतीश के लिए बीजेपी के दरवाजे बंद हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि जेडीयू व आरजेडी का मेल अपवित्र गठबंधन है. ये पानी और तेल जैसा है. इसमे जदयू पानी और आरजेडी तेल है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पीएम बनने की महत्वाकांक्षा ने बिहार का बंटाधार कर दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार में अराजकता के हालात हैं. अपराध चरम पर है. कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. गृहमंत्री ने कहा कि नकली शराब पीकर लोगों की मौत हो रही है और नीतीश कुमार आंख मूंदकर बैठे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जनता ने बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बनाया. जेडीयू से ज्यादा सीटें बीजेपी की थीं, लेकिन इसके बाद भी पीएम मोदी ने अपने वादे को निभाते हुए नीतीश कुमार को सीएम बनाया. लेकिन नीतीश कुमार ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें हर तीन साल में पीएम बनने का सपना आता है. इस बार जनता उन्हें जवाब देगी. बीजेपी की रैली में बिहार के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें:  आदित्यपुर">https://lagatar.in/anandpur-youth-serious-due-to-electrocution-in-charbandia-referred-to-rourkela-2/">आदित्यपुर

: विक्षिप्त युवक ने महिला व उसके पति को घर में घुसकर पीटा, फरार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp