Search

 
 
 

पश्चिम चंपारण: नेपाल से आए हाथियों के झुंड ने VTR ने मचाया उत्पात

 
West Champaran: हाथियों के उत्पात से आमलोग ही नहीं, वन विभाग भी परेशान है. इस बार नेपाल से आये हाथियों के झुंड ने  वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में उत्पात मचाया है. बताया जाता है कि पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) में नेपाल के चितवन जंगल से भटककर आए करीब आधा दर्जन हाथियों का झुंड तांडव मचा रहा है. हाथियों ने वीटीआर में लगे कई साइनबोर्ड को तोड़ दिया है. हाथियों के तांडव से वाल्मीकि नगर से लेकर गनौली के जंगली और रिहायशी इलाकों में भय का मौहल है. सूचना मिलने के बाद वीटीआर प्रशासन रेस हो गयी है. वन कर्मी निगरानी करने में लगे हैं. वीटीआर के प्रभारी वनक्षेत्र अधिकारी रोबिन आनंद ने कहा कि नेपाल के चितवन जंगल से वीटीआर के जंगल में आधा दर्जन हाथियों के आने और उत्पात मचाने की सूचना है. मामले की गंभीरता को देखते हुए वनकर्मियों की टीम पेट्रोलिंग कर रही है. साथ ही पगमार्क खोजा जा रहा है. इसे भी पढ़ें- पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-mamta-in-crisis-due-to-arrest-of-minister-partha-chatterjee-recovery-of-crores-voices-of-differences-emerged-in-tmc/">पश्चिम

बंगाल : मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी, करोड़ों की बरामदगी से ममता संकट में, TMC में मतभेद के स्वर उभरे, पार्थ को हटाने की मांग
अधिकारी ने बताया कि नेपाल का चितवन जंगल और वीटीआर का जंगल आपस में जुड़ा हुआ है. ऐसे में वीटीआर में नेपाल से गैंडे, बाघ और हाथियों समेत अन्य जंगली जानवर यहां आते रहते हैं. हाथियों के आने की बात को नकारा नहीं जा सकता है. फिलहाल वीटीआर में चार हाथियों से वनकर्मी निगरानी कर रहे हैं. जंगल में चौकसी बढ़ाकर उत्पाती हाथियों की तलाश की जा रही है. इसे भी पढ़ें- नक्सली">https://lagatar.in/nia-is-interrogating-naxalite-commander-pradyumna-90-cases-registered-in-jharkhand-bihar/">नक्सली

कमांडर प्रद्युम्न से एनआईए कर रही पूछताछ, झारखंड-बिहार में 90 मामले हैं दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही