Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पश्चिमी सिंहभूम  : मंझारी में एक पिता ने 6 वर्षीय पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या कर दी

शनिवार रात अचानक उसने डंडा उठाकर अपनी सो रही बेटी सोनिया पर हमला कर दिया. इसके बाद उसने अपनी पत्नी पर भी हमला किया और आसपास के लोगों को भी मारने का प्रयास करने लगा. ग्रामीणों ने किसी तरह उसे काबू में किया और पेड़ से बांध दिया.घायल बच्ची को तत्काल सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
Advertisement
Advertisement

Chaibasa  : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र की तांतनगर ओपी क्षेत्र के खेड़ियाटांगर गांव में एक पिता ने अपने छह साल की बेटी की डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी.

 

घटना शनिवार देर रात की है. घटना के संबंध में टांगर पोखरिया के मुखिया मंगल सिंह पूर्ति ने बताया कि खेड़ियाटांगर गांव निवासी लालसिंह पूर्ति पिछले तीन-चार दिनों से बीमार चल रहा था.

 

शनिवार रात अचानक उसने डंडा उठाकर अपनी सो रही बेटी सोनिया पर हमला कर दिया. इसके बाद उसने अपनी पत्नी पर भी हमला किया और आसपास के लोगों को भी मारने का प्रयास करने लगा. ग्रामीणों ने किसी तरह उसे काबू में किया और पेड़ से बांध दिया.

 

घायल बच्ची को तत्काल सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.  बच्ची की मां ने बताया कि लालसिंह पिछले दो-तीन दिनों से ठीक से खाना-पीना नहीं कर रहा था. उसे बुखार भी था और वह दवा भी नियमित रूप से नहीं ले रहा था.

 

घटना से पहले वह अपने आप से बातें कर रहा था और उसका व्यवहार असामान्य लग रहा था. खाना खाने के बाद उसने उल्टी भी की थी. इसके कुछ देर बाद उसने डंडा उठाकर बेटी पर हमला कर दिया और परिवार के अन्य सदस्यों को भी मारने के लिए दौड़ाने लगा.

 

परिजनों के अनुसार लालसिंह पूर्ति के पांच बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और चार बेटियां शामिल हैं. सोनिया पूर्ति परिवार की सबसे छोटी संतान थी. घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही