Search

वेस्ट सिंहभूम बना JSCA  इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन

Hazaribagh : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) का इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट अंडर-19 (प्लेट) टूर्नामेंट 2022-23 का सफल आयोजन हजारीबाग के वेल्स क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को हुआ. सुपर लीग में क्वालीफाई करने वाली टीमों में गोड्डा, वेस्ट सिंहभूम और खूंटी की टीम पहुंची. सभी टीमों ने आपस में मैच खेला, जिसमें वेस्ट सिंहभूम की टीम ने दोनों मैच जीतकर चैंपियन का बनने का गौरव प्राप्त किया. आखिरी मैच गोड्डा बनाम खूंटी के बीच खेला गया. इसमें गोड्डा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गोड्डा की टीम ने 10 विकेट गंवाकर कुल 139 रन बनाए. जवाबी पारी में खूंटी की टीम ने 2 विकेट पर 140 रन बनाकर 8 विकेट से जीत हासिल की. मैन ऑफ द मैच खूंटी के बल्लेबाज बलराम नायक बने. इस तरह वेस्ट सिंहभूम की टीम और खूंटी की टीम अगले साल के लिए एलिट में क्वालीफाई कर गई. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 20 जनवरी से हुई थी. नौ दिनों के बाद खेल का समापन हुआ. टूर्नामेंट में बतौर ऑब्जर्वर सह अंडर-19 सेलेक्टर मनोज कुमार यादव, अंपायर के रूप में अजमल हुसैन, हेमंत ठाकुर, प्रशांत कुमार और स्कोरर संदीप रॉय सहित एचडीसीए की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. टूर्नामेंट के समापन के अवसर बतौर अतिथि जेएससीए के संयुक्त सचिव पीएन सिंह, हजारीबाग सदर विधायक सह एचडीसीए के अध्यक्ष मनीष जायसवाल, सचिव संजय सिंह, रामगढ़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरुण कुमार राय, कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए और चैंपियन टीम के साथ सुपर लीग में क्वालीफाई करने वाली सभी टीमों को ट्रॉफी भेंटकर सम्मानित किया.एचडीसीए की ओर से टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अंपायर और स्कोरर को स्मृति चिह्न एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-health-minister-naba-das-shot-dead-by-asi-condition-critical-admitted/">ओडिशा

के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को ASI ने मारी गोली , हालत गंभीर, भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp