Search

 
 
 

पश्चिमी सिंहभूम : मेरालगड़ा जंगल से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र स्थित मेरालगड़ा जंगल से शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह कुछ ग्रामीण जंगल गये थे तो वहां शव  पड़ा देखा. इसके बाद गोइलकेरा थाना को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी. इस संबंध में गोइलकेरा थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि ग्रामीणों ने जंगल में शव मिलने की सूचना दी थी. वहीं ग्रामीणों में बताया कि मानसिक रूप से बीमार एक अज्ञात व्यक्ति कुछ दिनों से मेरालगड़ा गांव में घूम रहा था. यह उसी व्यक्ति का शव हो सकता है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही