Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पश्चिमी सिंहभूम जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 15 सितंबर को, अध्यक्ष पद के लिये 25 वर्ष की प्रैक्टिस अनिवार्य

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम जिला बार एसोसिएशन चाईबासा के चुनाव की अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी गई. आगामी 15 सितंबर को चुनाव होना है. बार काउंसलिंग के स्टेट मॉनिटर सह अधिवक्ता अनिल कुमार महतो के अलावा चुनाव पदाधिकारियों ने अधिकारिक रूप से अधिसूचना जारी कर दिया है. चुनाव सत्र 2021-2023 के लिए होगा. जिला बार एसोसिएशन चाईबासा के पदाधिकारियों ने कहा कि 6 से 8 सितंबर तक नामांकन पत्र सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक भरे जा सकते है. वहीं 9 सितंबर को दोपहर 1 बजे नामांकन पत्र की स्क्रूटनी की जाएगी. 10 सितंबर को दोपहर 2.30 बजे से 3 बजे तक नामांकन वापस लिया जाएगा. 15 सितंबर को 10.30 से 2 बजे तक मतदान होगा. जबकि उसी दिन दोपहर 3.15 बजे से मतों की गिनती और मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा पदाधिकारियों के द्वारा की जाएगी. अधिसूचना जारी होते ही आचार संहिता लागू कर दी गई है. चुनाव शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए एक कमेटी तैयार की गई है. यह कमेटी चुनाव की सारी एक्टिविटी पर नजर रखेगी. जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारी के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता को शामिल किया गया है.

उम्मीदवार के लिए बने नियम, उपाध्यक्ष पद के लिये 15 वर्ष तक प्रैक्टिस अनिवार्य

बार एसोसिएशन चाईबासा ने चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर गाइडलाइन तैयार किया है. इसमें झारखंड बार काउंसिल से रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य होगा. इसके अलावा अध्यक्ष के पद के लिये नियमित प्रैक्टिस 25 वर्षों तक होना अनिवार्य है. जबकि उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी को 15 वर्ष तक प्रैक्टिस अनिवार्य रखा गया है. इसका प्रमाण दिखना अनिवार्य है. चुनाव छह पदों पर होगा. जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कार्यालय कोषाध्यक्ष, ऑफिस गर्वरनिंग एक्सिक्टिव पद शामिल हैं.

इन पदों पर होगा चुनाव

पद                              संख्या अध्यक्ष                             1 उपाध्यक्ष                           1 महासचिव                          1 संयुक्त सचिव                      2 कार्यालय कोषाध्यक्ष              1 ऑफिस गर्वरिंग एक्सिक्टिव    5. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही