Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ड्रग नहीं तो बॉलीवुड कैसा?

Advertisement
Advertisement
Deepak Ambastha बिना ड्रग अब जो बॉलीवुड की कल्पना करते हैं, उन जैसा नादान खोजना कठिन है. फिर जो बॉलीवुड में ड्रग मिलने, किसके पास से मिलने की खबर से अचंभित होते हैं, उनसे मासूम अब भला कौन होगा? एक कलाकार था सुशांत सिंह राजपूत, मर गया, मार दिया गया, यह अभी जांच की थैली में है. कुछ वर्ष ही हुए हैं. इस मामले में भी ड्रग कनेक्शन ही बताया गया था. बहुतों पर शक की सुई घुमी थी, लेकिन लीपापोती कर मामला करीब-करीब साफ कर दिया गया है. सुशांत की मौत के बाद बहुत बड़े नाम सामने आए थे, लेकिन परिणाम ढाक के तीन पात ही हैं. इस दौरान मशहूर हिरोइन कंगना रनौत ने कुछ बातें बेबाकी से कहीं थीं, लेकिन वो खुद मुसीबत में घिर ग‌यीं. ड्रगिस्ट और उनका गिरोह बेखौफ बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं. भारतीय समाज को हैरानी हो सकती है, लेकिन जिस सुपर स्टार शाहरुख खान का बेटा ड्रग लेने के आरोप में नार्को विभाग की कस्टडी में है, उसे इसकी रत्ती भर परवाह नहीं है. वह तो सोचता है, बदनाम होंगे तो क्या नाम न होगा? https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/bollywwod1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
पूछताछ में आर्यन ने चार साल से ड्रग लेने की बात कबूली है. वैसे सारा बॉलीवुड शाहरुख और आर्यन के पीछे खड़ा है. सुनील शेट्टी तो आर्यन को बच्चा बता रहे हैं. बॉलीवुड की इस मामले में सक्रियता, चोर-चोर मौसेरे भाई वाली कहावत चरितार्थ कर रही है.
शाहरुख खान ने 1997 में सिम्मी ग्रेवाल के एक टॉक शो हंसी-हंसी में ही कहा था कि उसके बेटे को वह सब करना चाहिए, जो उसने खुद अपनी जवानी में नहीं किया, इसमें लड़कीबाजी से लेकर ड्रग लेने तक की बात थी. शाहरुख ने भले ही अपने को क्लीनचिट दी हो, लेकिन ध्यान रहे आईपीएल मैच के दौरान हंगामा, दुर्व्यवहार को लेकर वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश करने से वंचित कर दिया गया था. ध्यान रहे. इस हंगामे के दौरान यह भी कहा गया था कि शाहरुख खान नशे में थे. हां. यह बस कयास ही लगाया जा सकता है कि नशा किस चीज का था, जबकि सिम्मी ग्रेवाल के टॉक शो में उन्होंने ने खुद को बड़ी होशियारी से सर्टिफिकेट दे दिया था. आज जब आर्यन खान अपने साथियों के साथ पकड़ा गया है, तो हो सकता है कि वह अपने पिता की इच्छा के सम्मान की जुगाड़ में ही लगा हो. हालांकि पूछताछ में आर्यन ने चार साल से ड्रग लेने की बात कबूली है. वैसे सारा बॉलीवुड शाहरुख और आर्यन के पीछे खड़ा है. सुनील शेट्टी तो आर्यन को बच्चा बता रहे हैं. बॉलीवुड की इस मामले में सक्रियता, चोर-चोर मौसेरे भाई वाली कहावत चरितार्थ कर रही है. वैसे सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या या हत्या मामले से लेकर आर्यन खान तक जो सूरत बनती है मुंबई पुलिस, नार्को विभाग या फिर कोई जांच एजेंसी, सब की सब नौ दिन में ढाई कोस अधिक कुछ नहीं है. इसे भी पढ़ें- पेरिस">https://lagatar.in/aishwarya-rai-stuns-at-paris-fashion-week-looks-like-an-angel-in-a-white-gown/">पेरिस

फैशन वीक में ऐश्वर्या ने बिखेरा जलवा, व्हाइट गाउन में एंजल जैसी दिखीं एक्ट्रेस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही