Lagatar Desk: दिवाली के दिन, 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में कोबरा बटालियन के जवानों के बीच थे. वह कैमोफ्लाज यूनिफॉर्म (टोपी पर CRPF बैज, नेम टैग “नरेन्द्र मोदी) में थे. मोदी ने कोबरा बटालियन के जवानों को संबोधित किया.
पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि हथियारबंद नक्सली जंगलों से खत्म हो गए हैं. यह देश की पहली दिवाली है जब हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है. उन्होंने इसे सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति की जीत बताया.
नक्सली खत्म हुए हैं लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। हमें दिमागी नक्सलियों को पहचान करके परास्त करना है और देश को सुरक्षित करना है। https://t.co/REqH4JVrQj
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) November 8, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी दी कि खतरा पूरी तरह नहीं टला है. “नक्सली खत्म हुए हैं लेकिन खतरा अभी गया नहीं है. जंगलों से हथियार वाले नक्सली तो मिट गए, लेकिन दिमागी नक्सलियों ने कई संगठनों पर कब्जा कर रखा है. ये आज भी देश के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ लोगों को उकसा रहे हैं. कई राजनीतिक दलों और अलग-अलग संगठनों में भी इन दिमागी नक्सलियों ने अपनी घुसपैठ कर ली है. हमें इन्हें पहचानना है, इन्हें परास्त करना है और देश को सुरक्षित करना है.”
प्रधानमंत्री ने दिवाली के दिन भी देश को अपनी चिर-परिचित अभद्र भाषा से नहीं बख्शा है। उन्होंने एक बार फिर अपने कुछ राजनीतिक विरोधियों को ‘दिमागी नक्सली’ कहकर सम्बोधित किया है। सबसे आपत्तिजनक बात यह है कि उन्होंने इसके लिए एक बेहद गंभीर और गैर-राजनीतिक अवसर का दुरुपयोग किया, सुरक्षा बलों की वर्दी पहनी और अपने राजनीतिक विरोधियों पर जमकर कीचड़ उछाला। यह तमाम मर्यादाओं और परम्पराओं पर खुला हमला है। लेकिन इन महाशय को उसूलों और आदर्शों की परवाह ही कब रही है। 28 अप्रैल, 2024 को उन्होंने जातिगत जनगणना की मांग करने वालों को ‘अर्बन नक्सली’ कहा था। यह अलग बात है कि बाद में, 30 अप्रैल, 2025 को उन्होंने स्वयं जनगणना 2027 के तहत जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की। इससे पहले, सितम्बर 2020 में उन्होंने तीनों काले कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे लोगों को नक्सली विचारधारा का समर्थक बताया था। बाद में, 19 नवम्बर, 2021 को उन्होंने उन्हीं कानूनों को वापस ले लिया। प्रधानमंत्री साफ तौर पर हताश, परेशान और बेचैन हैं। स्पष्ट है कि अब झोला उठाने का वक्त तेजी से करीब आ रहा है।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) November 8, 2026
केंद्रीय सुरक्षा बल की वरदी पहनकर, सुरक्षाकर्मियों के बीच पीएम मोदी के इस बयान को विपक्षी दलों ने आलोचना की है. इसे खतरनाक बताया है. विपक्षी नेताओं ने कहा है कि यह एक गंभीर और गैर राजनीतिक मौके पर दिया गया राजनीतिक बयान है. राजनीतिक विरोधियों/असहमति रखने वालों को “दिमागी नक्सली” कहकर लेबल करना असहमति को चरमपंथ से जोड़ने की कोशिश है.
इससे पहले पीएम मोदी ने 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस 2026 पर) “दिमागी नक्सली” का जिक्र किया था, जिससे विवाद हुआ था. हालांकि बाद में सरकार की तरफ से यह साफ किया गया था कि यह विपक्षी नेताओं के लिए नहीं, बल्कि संविधान विरोधी/अलगाववादी सोच रखने वालों के लिए है. हालांकि विपक्ष ने तब भी इसे विरोधियों की आवाज को दबाने का तरीका बताया था.
इस बीच कांग्रेस के महसाचिव जयराम रमेश ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि मोदी लोगों का ध्यान भटका रहे हैं. पहले भी उन्होंने जाति जनगणना की मांग करने वालों को “अर्बन नक्सल” कहा था. किसान आंदोलन को नक्सल विचारधारा वाला बताया था. बाद में उस काले कानून को रद्द किया.
समाजवादी पार्टी की तरफ के कहा गया है कि मोदी का बयान संवैधिनाक संस्थाओं को कमजोर करने वाला और असहमति को दबाने की कोशिश है.