Search

 
 
 

गर्लफ्रेंड का जिक्र करते हुए राहुल ने क्या बताया और अब 'वो' कहां हैं

Rahul Gandhi Girl Freind सोनिया गांधी के संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन के दौरान राहुल गांधी ने अपनी गर्लफ़्रेड से जुड़ा किस्सा साझा किया है. इसके साथ ही राहुल गांधी ने अपने जीवन के अन्य पहलुओं से पर्दा हटाया, जिसके बारे में अभी तक लोगों को बहुत ज्यादा मालूम नहीं है.
 
राहुल गांधी

सोनिया गांधी के संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन के दौरान राहुल गांधी ने अपनी गर्लफ़्रेड से जुड़ा किस्सा साझा किया है. इसके साथ ही राहुल गांधी ने अपने जीवन के अन्य पहलुओं से पर्दा हटाया, जिसके बारे में अभी तक लोगों को बहुत ज्यादा मालूम नहीं है. 


सोनिया गांधी की किताब ‘अ जर्नी ऑफ़ लव’ के विमोचन के दौरान अपने माता-पिता से जुड़ा किस्सा भी साझा किया और इसी दौरान अपने गर्लफ़्रेड की चर्चा की. 

कैंब्रिज की तस्वीर का भी जिक्र और रेस्तरां


राहुल ने कहा कि उन्हें राजनीति पर बात नहीं करने के सख़्त निर्देश मिले हैं, लेकिन एक बेटे के तौर पर वह अपनी मां के बारे में कुछ बताना चाहते हैं. उन्होंने कैंब्रिज की एक तस्वीर का ज़िक्र किया, जिसमें उनकी मां झूले से उलटी लटकी हुई थीं. राहुल ने कहा कि बचपन में उनकी मां ऐसी ही थीं. इसके बाद उन्होंने कैंब्रिज के ‘वर्सिटी रेस्तरां’ का क़िस्सा सुनाया, जहां उनके माता-पिता की मुलाक़ात हुई थी. राहुल ने बताया कि कई साल बाद कैंब्रिज जाने पर उन्होंने अपनी गर्लफ़्रेंड से उस रेस्तरां में चलने को कहा. वह देखना चाहते थे कि उनके माता-पिता कहां मिले थे.

 

राहुल गांधी के मुताबिक़, रेस्तरां में मौजूद एक व्यक्ति को जब उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता की मुलाक़ात वहीं हुई थी, तो उसने तुरंत कहा कि वह उन दोनों को जानता है.राहुल ने बताया कि उसी व्यक्ति की सलाह पर उन्होंने चिकन की एक डिश मंगाई. खाने को लेकर उन्होंने मज़ाक़ में कहा, “अगर आपको प्यार में पड़ना है तो वर्सिटी रेस्तरां जाइए,”उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता को वहां का खाना बहुत अच्छा याद था, लेकिन उन्हें खाना अच्छा नहीं लगा. राहुल गांधी का स्पीच खत्म होने के बाद उनसे पूछा गया कि अभी आपकी वो गर्लफ़्रेंड कहां हैं जिसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा, “वह मेरी एक दोस्त हैं.”

Uploaded Image

जब भावुक हुए राहुल 


इस मौके पर राहुल गांधी भावुक भी नजर आए. उन्होंने कहा, अचानक, हमने अपनी मुख्य आधार, इंदिरा गांधी को गोली खाते देखा. फिर हमने अपने सबसे बड़े आधार, राजीव गांधी को चिथड़े-चिथड़े होते देखा. उन्होंने कहा कि मेरी अपनी मां से अक्सर इस बात पर बहस होती है. उनकी याददाश्त बहुत तेज है. वह कभी कुछ नहीं भूलतीं, सिवाय एक चीज के. अगर आप उनसे पूछें कि पापा की मौत के समय क्या हुआ था? तो उन्हें कुछ याद नहीं रहता. किताब में आपने जो पढ़ा है, उसे मेरी बहन और उन्होंने मिलकर तैयार किया है. उनका यह शानदार जीवन, उनका यह अद्भुत प्यार, एक ही दिन में खत्म हो गया. तो यह किताब के बारे में है वह मेरे पिता से जुड़ी थी और मेरे पिता उससे जुड़े थे. फिर मेरे पिता चले गए, और उनकी एक नई यात्रा शुरू हुई. एक अलग मां. वह हंसमुख मां, वह मुस्कुराती हुई मां, कहीं खो गई. एक नई मां सामने आईं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही