Lagatar Desk- दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को जमकर घेरा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "देश को सही रास्ते पर लाने के लिए पहला कदम ज्ञानेश कुमार को हटाना है. अमित शाह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं. मैं कहना चाहता हूं कि आपको और नरेंद्र मोदी को कहीं जाने नहीं दिया जाएगा. ज्ञानेश कुमार के बाद हम आपके सामने खड़े होंगे. आपके ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई की जाएगी."
राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के बाद अब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी खड़े होंगे.
राहुल गांधी ने कहा, "आपने शिव की बारात के बारे में सुना होगा. उसमें कोई भी शामिल हो सकता है. उस तांडव में कोई भी नाच सकता है. हम ऐसा भारत चाहते हैं, जहां कोई भी जा सके. अगर कोई किसान मेहनत करता है, तो उसे अपना सपना पूरा करने का मौका मिलना चाहिए. अगर कोई छात्र 18 घंटे पढ़ाई करता है, तो उसे इसका इनाम मिलना चाहिए. हम कुछ लोगों का देश नहीं चाहते.''
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "... देश को सही पटरी पर लाने का पहला कदम ज्ञानेश कुमार को हटाना है। प्रधानमंत्री मोदी कहीं नहीं जा सकते हैं बल्कि वे जाना भी चाहे तो हम उन्हें नहीं जाने देंगे। आपके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी। देश को न्याय मिलेगा। आपने अदाणी को देश बेचा है और देश आपसे न्याय मांगेगा... हम मोहब्बत की दुकान खोलने वाले लोग हैं..." (सोर्स: ANI/कांग्रेस)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2026
2024 के लोकसभा चुनाव में भी वोट चोरी
राहुल गांधी ने दावा किया कि EVM और वोटर लिस्ट के जरिए चुनावों में गड़बड़ी की गई है. हिंदुस्तान में कई साल से 'वोट चोरी' हो रही है. पश्चिम बंगाल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और 2024 का लोकसभा चुनाव - इन सारे चुनावों में 'वोट चोरी' हुई है. 2024 चुनाव के बाद साढ़े 13 करोड़ वोटर्स का नाम वोटर लिस्ट से निकाला गया, जो कि कुल वोटर्स का 15% है। 7 में से 1 वोटर को वोटर लिस्ट से निकाल दिया गया. 2024 के चुनाव में NDA और हमारे बीच में 3% का फर्क था और अब वोटर लिस्ट से 15% वोटर निकाल दिए गए. इसका मतलब है कि 2024 का चुनाव illegal था.
यह सामान्य चोरी नहीं है
राहुल गांधी ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा, "यह सामान्य चोरी नहीं है. सामान्य चोरी तब होती है, जब कोई दुकान से कुछ चुराता है. यह हर व्यक्ति की आवाज की चोरी है. इसे देशद्रोह कहा जाता है. ज्ञानेश कुमार के बिना नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन पाते और अमित शाह गृह मंत्री नहीं बन पाते." रामलीला मैदान में मंच पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों की आवाज़ बता रही है कि 'हम देश में लोकतंत्र को ख़त्म नहीं होने देंगे. आप खुद को बड़ा समझ सकते हैं, आपके पास पैसा हो सकता है, लेकिन आप संविधान से बड़े नहीं हैं. संविधान आपसे बड़ा है.'
हम मोहब्बत की दुकान चलाने वाले लोग हैं
राहुल ने कहा, हमें सिर्फ दो-तीन लोगों का देश नहीं चाहिए। हमें ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहिए, जहां सभी संस्थाओं पर अडानी का कब्जा हो. ऐसा हम होने नहीं देंगे और इसका पहला कदम ज्ञानेश कुमार को हटाने से शुरू होगा. आज पूरा हिंदुस्तान कह रहा है- हमें नफरत नहीं, प्यार और भाईचारा चाहिए, मोहब्बत का देश चाहिए. हम ये जरूर करके दिखाएंगे. हिंदुस्तान के हर नागरिक की आवाज बुलंद होनी चाहिए, सुनाई देनी चाहिए- ये मेरे लिए सबसे जरूरी है. राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के बिना नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते. उन्होंने आरोप लगाया कि देश की संवैधानिक संस्थाओं पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है. राहुल गांधी ने कहा कि देश में ऐसा माहौल होना चाहिए जहां किसान अपने सपने पूरे कर सके और मेहनत करने वाले छात्रों को शिक्षा व रोजगार का अवसर मिले. उन्होंने कहा, “हम मोदी, शाह या ज्ञानेश कुमार, किसी से भी नफरत नहीं करते. हम मोहब्बत की दुकान चलाने वाले लोग हैं.”
#WATCH | INDIA bloc mega rally | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "I am telling you, poor Gyanesh Kumar cannot sleep at night. I feel bad that Gyanesh Kumar is scared and cannot sleep at night. But he has committed the biggest crime, trying to silence the voice and soul of the nation. But we are not people of hatred or enmity. We are people of love. We want to bring love and brotherhood back to this country. This protest does not belong to any single party or leader. This is a united protest. This is India's protest, India's voice." (Source: ANI/Congress)
— ANI (@ANI) November 1, 2026
ज्ञानेश कुमार सो नहीं पा रहे
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "मैं आपको बता रहा हूँ, बेचारे ज्ञानेश कुमार को रात में नींद नहीं आती. मुझे बुरा लग रहा है कि ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं और रात में सो नहीं पा रहे हैं. लेकिन उन्होंने सबसे बड़ा अपराध किया है—देश की आवाज़ और उसकी आत्मा को दबाने की कोशिश की है. पर हम नफरत या दुश्मनी रखने वाले लोग नहीं हैं। हम प्यार करने वाले लोग हैं. यह विरोध प्रदर्शन किसी एक पार्टी या नेता का नहीं है. यह एक संयुक्त विरोध है. यह भारत का विरोध है, भारत की आवाज़ है."
अंबानी-अडानी को लेकर सरकार पर निशाना
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि देश का पूरा धन अंबानी-अडानी के पास जा रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि हजारों करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए जाते हैं, जबकि आम आदमी कर्ज नहीं चुका पाए तो उसे जेल में डाल दिया जाता है. उन्होंने सभी को बराबरी का अधिकार देने की बात कही.