Search

 
 
 

मैच से पहले वैभव की आधे घंटे तक पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह से फ़ोन पर क्या बात हुई थी

Star Batsman Vaibhav Suryavanshi भारत के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को एशिया कप राइज़िंग स्टार्स में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचने वाले वैभव ने बताया है कि मैच से पहले उनकी क़रीब आधे घंटे तक पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह से फ़ोन पर बात हुई थी.
 

Lagatar Desk: भारत के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को एशिया कप राइज़िंग स्टार्स में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचने वाले वैभव ने बताया है कि मैच से पहले उनकी क़रीब आधे घंटे तक पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह से फ़ोन पर बात हुई थी.

 

बीसीसीआई की ओर से जारी एक वीडियो में वैभव ने बताया कि उन्होंने मैच से पहले चार लोगों से बात की थी. इनमें वैभव के पिता, बचपन के कोच मनीष ओझा, दोस्त प्रथम जाचक और युवराज सिंह शामिल हैं.

 

वैभव ने बताया, "युवराज सर से मैंने क़रीब आधे घंटे तक बातचीत की. बैटिंग को लेकर कई चीज़ें मुझे बताई. मैंने उन्हें खुलकर बताया कि मुझे ये-ये प्रॉब्लम्स आ रही हैं. युवराज सर ने मुझसे इतना कहा था कि अगर 20 गेंद टिक गए तो स्कोर अलग ही होगा. उन्होंने और भी टेक्निकल चीज़ें बताईं."

 

वैभव वे कहा, "ये आसान नहीं है. पिछले कुछ मैचों में रन नहीं बन पाए थे. इससे मेरा ध्यान थोड़ा भटक रहा था. फिर मैंने यूवी सर से बातचीत की, वो मेरे आइडियल हैं. उन्होंने मुझे कुछ पॉइंट्स बताए. बाद में मैंने पुराना वीडियो देखा तो समझ आया कि मैं कहां ग़लतियां कर रहा था. मैंने इस मैच में उन ग़लतियों को नहीं दोहराने की कोशिश की. युवराज सर की बताई चीज़ों को मैंने ट्राई किया, जिससे मुझे काफ़ी मदद मिली."

 

वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "पिछली दो पारियों में मैं लंबे फ़ॉर्मेट के हिसाब से खेल रहा था. आज भी उसी सोच के साथ मैदान पर उतरा था. जब गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आने लगी तो मैंने शॉट खेलने की कोशिश की और उसी के अनुसार अपना खेल बदला." सूर्यवंशी ने कहा कि वे केवल एक फ़ॉर्मेट के खिलाड़ी नहीं हैं. उनके पास अलग-अलग फ़ॉर्मेट के अनुसार बैटिंग को बदलने की क्षमता है.

 

गौरतलब है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने राइजिंग स्टार एशिया कप में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से वो रिकॉर्ड कायम कर दिया है, जिस पर क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है. उन्होंने महज 53 गेंदों में 204 रन ठोककर गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं. उनकी पारी में 28 छक्के और सात चौके शामिल रहे. इस तूफानी बल्लेबाजी ने मुकाबले को पूरी तरह रोमांचक बना दिया. वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत उनकी रनों की बरसात रही. उन्होंने महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद भी उनके बल्ले की रफ्तार कम नहीं हुई.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही