Search

 
 
 

हताश निराश झामुमो जनता का क्या भला करेगी : प्रदीप वर्मा

 
Ranchi : भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा ने बुधवार को सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ईडी की कार्रवाई के बाद झामुमो हताश निराश है. अपने काले कारनामों को छुपाने का कोई रास्ता झामुमो को नहीं दिख रहा. रोज भ्रष्टाचार के नए-नए मामले उजागर हो रहे हैं. झामुमो को अब भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने वाले लोकतंत्र के जल्लाद दिखते हैं. झामुमो को अब न्यायालय में, मीडिया में भी जल्लाद दिखाई पड़ रहे. झामुमो तो लोकतंत्र के जल्लाद के साथ सत्ता चला रही है. झामुमो को बताना चाहिए कि जिस कांग्रेस ने 90 बार राष्ट्रपति शासन के माध्यम से लोकतंत्र का गला घोंटा उससे बड़ा लोकतंत्र का हत्यारा और कौन हो सकता है. झामुमो प्रवक्ता जिस मीसा की बात कर रहे उन्हें पता होना चाहिए कि वह कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल की धाराएं है. कहा कि राज्य के पहले सीएम हैं, जिन्हें पद पर रहते हुए गिरफ्तार किया गया है. झामुमो को जनता से किए गए वादा खिलाफी , आकंठ, भ्रष्टाचार पर प्रायश्चित करना चाहिए, जनता से माफी मांगनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : सचिन">https://lagatar.in/the-pair-of-sachin-and-saharan-turned-the-tables-team-india-reached-the-final-of-the-under-19-world-cup-for-the-5th-consecutive-time/">सचिन

और सहारन की जोड़ी ने पलटी बाजी, टीम इंडिया लगातार 5वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही