Search

 
 
 

ED के समन के खिलाफ CM की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को क्या हुआ, पढ़िए यह रिपोर्ट

 
 Ranchi/Delhi :  इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) द्वारा  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के लिए उन्हें समन जारी किये जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अब  सोमवार को सुनवाई होगी.

मुकुल रोहतगी ने सुनवाई एक सप्ताह के लिए टालने का आग्रह किया

यह मामला शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी के कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था.  लेकिन हेमंत सोरेन की ओर से बहस करने वाले वरीय अधिवक्ता मुकुल रोहतगी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने मामले की सुनवाई एक सप्ताह के लिए टालने का आग्रह किया जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई सोमवार को रखी है.

हेमंत सोरेन ने ईडी के समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है

दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) के समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. हेमंत सोरेन ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में 24 अगस्त को याचिका दाखिल की है. जिसमें उन्होंने ED द्वारा समन किये जाने की प्रक्रिया को चुनौती दी है. अपनी याचिका में हेमंत सोरेन ने कहा है कि ED द्वारा उन्हें समन कर बुलाया जाना गलत है. बता दें कि ED अब तक तीन बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन भेजकर रांची जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कह चुकी है, जानकारी के मुताबिक, ED हेमंत सोरेन से लैंड स्कैम से जुड़े केस में पूछताछ करना चाहती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही