Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिनभर आपके जिले लातेहार में क्या हुआ, एक साथ पढ़ें 4 खबरें

वीर अहीर शहीदों के सम्मान में निकली कलशयात्रा

रेजांगला के वीर शहीद अमर रहें, अहीर रेजिमेंट हक है हमारा के नारों से गुंजा महुआडांड़  Latehar: महुआडांड़ प्रखंड में शुक्रवार को वीर अहीर शहीदों के सम्मान में कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा का शुभारंभ प्रखंड के शहीद चौक किया गया. यहां से कलश यात्रा मुख्य बाजार के शास्त्री चौक, बिरसा चौक व रामपुर चौक से होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा. इस दौरान प्रखंड मुख्यालय रेजांगला के वीर शहीद अमर रहे व अहीर रेजिमेंट हक है हमारा, के नारों से गुंजायमान रहा. इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने भगवान बिरसा व जीतू-मिठू किसान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. रामपुर में एक सभा में का आयोजन किया गया. सभा का शुभारंभ फीता काटकर किया गया. मौके पर यादव महासभा के अध्यक्ष मोहन प्रसाद यादव ने कहा कि रेजांगला में वीर अहीर शहीदों ने साल 1962 के भारत-चीन के युद्ध में अपना सर्वोच्च कुर्बान किया था. 1300 चीनी सैनिकों को महज 114 अहीर सैनिकों ने धूल चटा दिया था और वीरगति को प्राप्त हुए थे. रेजांगला के वीर अहीर शहीदों के सम्मान में अहीर रेजिमेंट की मांग की जा रही है. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पुअनि भोला नाथ प्रसाद, युवा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव, यादव महासभा के उपाध्यक्ष राम दयाल यादव, जिला स्तरीय सदस्य रामनाथ यादव, प्रेम यादव, राम लखन यादव, राजनाथ यादव, शंकर यादव, सुरेश यादव, संतोष यादव, उदय यादव, जसवंत यादव व कमलेश यादव समेत यादव महासभा के कई सदस्य शामिल थे. इससे पहले अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. ----------

तीन आरोपी बरी

Latehar: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत में सत्रवाद संख्या 42/18 की सुनवाई की गई. सुनवाई के दौरान मुकदमे के अभियुक्त मनिता कुमारी, किशुन दयाल उरांव और नागेंद्र उरांव को न्यायालय द्वारा बरी किया गया. बता दें कि बचाव पक्ष की ओर से पैरवी लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लातेहार के द्वारा किया गया था. इसमें अभियुक्तों को निशुल्क कानूनी सहायता दी गई थी. एलएडीसीएस का गठन झालसा के निर्देश पर किया गया है. जिसमें विचाराधीन बंदी, सजावार बंदी, आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता देना है ताकि लंबित मामलों में न्यायालय के समक्ष उनका पक्ष रखा जा सके एवं त्वरित निष्पादन हो सके. उपरोक्त वाद में तीनों बंदी एक ही परिवार के हैं. पिछले लगभग छह वर्षो से बिरसा मुंडा कारागार, रांची में हत्या के आरोप में बंद थे. ----------

शताब्दी वर्ष समारोह 30 को

Latehar: अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का शताब्दी वर्ष समारोह आगामी 30 अप्रैल को शहर के माको डाक बंगला में आयोजित किया जाएगा. इसकी जानकारी प्रांतीय यादव महासभा के लातेहार जिलाध्यक्ष बृंद बिहारी यादव ने दी. उन्होंने कहा कि इस समारोह में महासभा के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी शिरकत करेंगे. उन्होंने बताया कि इससे पहले सर्किट हाउस के पास महासभा के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया जाएगा. इसके बाद रोड मार्च करते हुए पदाधिकारी माको डाक बंगला पहुंचेंगे. यहां शताब्दी समारोह आयोजित किया जाएगा. उन्होंने इसमें लोगों से भाग लेने की अपील यादव महासभा के सदस्यों से की गई है. --------------

मोबाइल सिम का लक्की विजेता बता कर ठगी करने का आरोपी गया जेल

Chadwa: चंदवा थाना क्षेत्र के चकला निवासी मो. अमान अंसारी से 2017 में 26 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई थी. इसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठगी करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है और उसे जेल भेज दिया है. इसे लेकर अंसारी ने चंदवा थाने में लिखित शिकायत दी थी. इस मामले में अभियुक्त प्रदीप कुमार, पिता गौतम शाह ग्राम, महादेवा जिला सिवान बिहार के विरुद्ध कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही