भगवान परशुराम की शिष्टता, नम्रता, धीरता और वीरता से प्रेरणा लेने की जरूरत : रंजन चौधरी
परमेश्वरी डीएवी स्कूल में मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव Hazaribag : भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव समारोह रविवार को हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड स्थित परमेश्वरी डीएवी स्कूल, गर्री खुर्द के सभागार में हर्षोल्लास से मनाया गया. समारोह में बतौर अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित ब्रह्मऋषि समाज के सचिव कन्हैया शर्मा, अर्जुन सिंह (आमीन), अजय शर्मा, विद्यालय के संचालक अजय कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए. सभी ने भगवान परशुराम की तस्वीर पर सामूहिक रूप से माल्यार्पण और पुष्पार्पण कर नमन किया. यहां अशोक कुमार पांडेय के साथ अतिथियों और स्कूली बच्चों ने सामूहिक रूप से मंत्रोच्चार के साथ हवन और पूजा-अर्चना कर भगवान परशुराम को याद करते हुए उन्हें नमन किया. मौके पर सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए भगवान परशुराम जी जीवनी से अवगत कराया और कहा कि उनकी शिष्टता, नम्रता, धीरता और वीरता के साथ कर्तव्यनिष्ठा, धर्म और मानवता के प्रति किए गए कार्य से प्रेरणा लेकर समाज में कार्य करने की जरूरत है. विधर्मियों और अन्याय करने वालों के खिलाफ मुखरता से समाजहित में आवाज बुलंद करने और समाज में समरसता और एकता को बल देने की जरूरत है. ब्रह्मऋषि समाज, हजारीबाग के सचिव कन्हैया शर्मा और अर्जुन सिंह आमीन ने भी बच्चों को भगवान परशुराम की जीवनी के कई प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए उनसे प्रेरणा लेने की अपील की. परमेश्वरी डीएवी स्कूल, गर्री खुर्द के निदेशक अजय कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चे देश और समाज के भविष्य हैं और बच्चों को हमारे देश के इतिहास से रूबरू होना चाहिए. भगवान परशुराम जन्मोत्सव के माध्यम से हम कोशिश करते हैं कि हमारी भावी पीढ़ी उनके कृतित्व को जानकर उन्हें अपने जीवन में अमल कर समाज में आदर्श स्थापित करें. मौके पर विशेष रूप से स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार महतो, शिक्षक विकास कुमार सावर्ण, महेंद्र सोनी, अजीत कुमार, रिया कुमारी, मंटू कुमार, पिंकी कुमारी, अवधेश कुमार सहित दर्जनों अभिभावक और सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद थे. ---------
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/rasel-viper_464.jpg"
alt="" width="963" height="686" />
अजगर समझ ग्रामीणों ने पकड़ लिया रसेल वाइपर
Barhi : बरही के रसोईयाधमना में रविवार की सुबह अजगर समझ ग्रामीणों ने धोखे से विषैले सांप रसेल वाइपर को पकड़ लिया. इसकी सूचना रेंजर कमलेश सिंह को दी गई. रेंजर के निर्देश पर फॉरेस्टर दीपक कुमार टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची और सांप को पकड़कर लाया. उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया. फॉरेस्टर ने बताया कि ग्रामीणों ने गलती से रसेल वाइपर जैसे विषैले सांप को अजगर समझकर पकड़ लिया था. उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि किसी भी विषैले सांप को बिना जानकारी के नहीं पकड़ें, अन्यथा वह डंस सकता है. सांप की जानकारी मिलते ही वन विभाग को खबर करें. रसेल वाइपर को भारत का सबसे जहरीला सांप माना जाता है. यह बात भी सामने आयी है कि भारत में सर्पदंश से होने वाली मौतों में सबसे अधिक रसेल वाइपर के डंसने से ही हुई है. इस सांप में होमोटॉक्सिन नामक जहर पाया जाता है, जो इंसान के शरीर में मिलते ही रक्त को थक्का बना देता है और मल्टीपल ऑर्गेन फेल्योर से पीड़ित की मौत हो जाती है. --------
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/hazaribag-stadium-23_515.jpg"
alt="" width="1046" height="443" />
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फुटबॉल के लिए चयन 24-25 अप्रैल को हजारीबाग में
Hazaribag : सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फुटबॉल के लिए हजारीबाग में खिलाड़यों का चयन 24-25 अप्रैल को किया जाएगा. यह चयन पर्यटन, कला संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड के अधीनस्थ झारखंड खेल प्राधिकरण, रांची की ओर से होगा. नव सृजित स्वीकृत सेंटर फॉर एक्सीलेंस फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) के लिए बालक एवं बालिका वर्ग के 16 वर्ष से 22 वर्ष तक के फुटबॉल के लिए योग्य खिलाड़ियों का चयन कर्जन स्टेडियम हजारीबाग में 24-25 अप्रैल को प्रातः 7:00 बजे से किया जाएगा. आवेदक खिलाड़ी जिन्होंने मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तरीय, आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित खेलों में भागीदारी अथवा मेडलिस्ट हों, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी. अंतिम रूप से चयनित(बालक/बालिका) खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा. विस्तृत जानकारी के लिए खेल कार्यालय का संपर्क नंबर 9334483968 जारी किया गया है. ---------
मध्य विद्यालय पांडेयबारा में चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान
Chouparan : चौपारण प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय पांडेयबारा में प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार सिंह के नेतृत्व में स्कूली बच्चों के साथ स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई. इसमें बतौर मुख्य अतिथि मुखिया रेखा देवी और उप मुखिया संजय गुप्ता शामिल हुए. इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के आदेशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई और स्वच्छता से संबंधित शपथ दिलाई गई. वहीं मुखिया ने कहा कि राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर 21 से 24 अप्रैल तक पंचायत स्तर पर स्थानीय सतत विकास लक्ष्य (एलएसडीजी) के अंतर्गत थीमवार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. उसी के तहत विद्यालयों में कार्यक्रम किया गया. मौके पर मुखिया रेखा देवी, उप मुखिया संजय गुप्ता, प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार सिंह, शिक्षक राजकुमार रविदास सहित कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. -----------
आचार्य विद्यासागर पाठशाला के बच्चों ने की जिनेन्द्र देव की आराधना
Hazaribag : श्री दिगंबर मंदिर बॉडम बाजार व बड़ा बाजार में रविवारीय पूजन शृखंला में रविवार को आचार्य विद्यासागर पाठशाला के सभी बच्चों ने भक्ति और उत्साह के साथ जिनेन्द्र देव का पूजन एवं प्रातःकालीन आराधना की. विशेष प्रभावना अनिल मिंटू और किरण बोहरा की ओर से प्रदान की गई. दिगंबर जैन समाज और पाठशाला परिवार की ओर से बहुत-बहुत अनुमोदना की गई. दिगम्बर मंदिर बड़ा बाजार में रविवारीय पूजन में विशेष प्रश्न मंच का आयोजन विद्यालय परिवार की ओर से हुआ. इसमें सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया. विशेष प्रभावना सुनील-बीना के पुत्र आयुष- जूही विनायका परिवार की ओर से बहू जूही के आठवां के उपलक्ष्य में उनकी ओर से प्रदान की गई. सभी अभिवावकों से अनुरोध किया गया कि अपने बच्चों को अनुशासन एवं समय का विशेष ध्यान रखते हुए जिनेन्द्र देव का पूजन और शाम को होने वाली पाठशाला में जरूर सम्मलित कराएं. संध्या में बच्चों ने भव्य महाआरती कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया. [wpse_comments_template]
Leave a Comment