मरकच्चो में वज्रपात से सहिया की मौत
Koderma: नवलशाही थाना क्षेत्र के डगरनवा पंचायत स्थित नवडीहा में बुधवार की शाम लगभग 5:30 बजे शाम वज्रपात की चपेट में आ जाने से एक स्वास्थ्य कर्मी सहिया की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे कोडरमा सदर अस्पताल में इलाज के लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान बेबीया देवी, उम्र 35 वर्ष पति रूपलाल सिंह अपने घर से बर्तन धोने के लिए बाहर निकली थी. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुई. वज्रपात ने महिला को अपने चपेट में ले लिया जिससे वह झुलस गई. घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया फिर प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु कोडरमा सदर भेज दिया. कोडरमा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. गुरुवार को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया. मृतका बेबिया देवी मरकच्चो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत नवडीहा में 2013 से सहिया पद पर कार्यरत थी. ------------पत्नी से झगड़े के बाद पति ने जहर खाकर आत्महत्या का किया प्रयास
Koderma: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के चंद्रघटी में गुरुवार को एक व्यक्ति ने पत्नी से झगड़े के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की. उसने जहर खा लिया. स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल कोडरमा लेकर पहुंचे. जहर खाने वाले व्यक्ति की पहचान महेश दास उम्र 34 वर्ष पिता रामवृक्ष दास के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को महेश दास और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद महेश दास ने गुस्से में आकर जहर का सेवन कर लिया. जिसके बाद सदर अस्पताल में महेश दास का इलाज चल रहा है. ------------ [caption id="attachment_677068" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="400" /> जेएसएफसी गोदाम में कार्यरत मजदूरों का तीसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी[/caption]
जेएसएफसी गोदाम में कार्यरत मजदूरों का तीसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी
Koderma: सतगावां प्रखंड परिसर स्थित जेएसएफसी गोदाम में कार्यरत मजदूरों ने विभिन्न मांगों को लेकर तीसरे दिन गुरुवार को अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा. इस संबंध में मजदूरों ने बताया कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होता हैं तब तक धरना जारी रहेगा. इसके अलावा एक-दो दिनों के अंदर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो अनशन व परिवार के साथ आत्मदाह करेंगे. इसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी. बता दें कि मजदूरों द्वारा 72 घंटे धरना प्रदर्शन के बावजूद भी जिला प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर मजदूरों में आक्रोश है. मजदूरों ने अविलंब कार्रवाई नहीं करने पर कई ठोस कदम उठाने के लिए तैयार हैं. यहां के मजदूर नवीन कुमार, वरुण कुमार, कृष्ण प्रसाद, पिंटू कुमार आदि ने बताया कि हमलोग पिछले लगभग 20 वर्षों से काम कर रहे हैं, लेकिन आजतक मजदूरों का परिचय पत्र, इंश्योरेंस नहीं कराया गया है और न ही तो कोविड 19 में चार मजदूरों की मृत्यु होने के बावजूद परिवार को कोई सरकारी लाभ मिला है. जिससे मृतक के परिजनों का बुरा हाल है. सरकार के द्वारा निर्धारित मजदूरी दर मांगे जाने पर गोदाम संचालक के द्वारा 17 मजदूरों को हटा दिया गया जिससे हमारी पारिवारिक स्थिति दयनीय हो गई है. धरना प्रदर्शन में नवीन कुमार, सुधीर मंडल, वरुण कुमार, त्रिलोकी मालाकार, कृष्ण प्रसाद, दिलीप कुमार, नरेश राजवंशी, उपेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, फुनुर मंडल, नीतीश कुमार, नवलेश राम, सोनू कुमार, राकेश कुमार, दीपक कुमार, पिंटू कुमार, राहुल कुमार, कपिल राजवंशी आदि शामिल है. ----------दो बाइक की टक्कर में 3 लोग घायल
Koderma: मरकच्चो थाना क्षेत्र के बिचरिया मीडिल स्कूल के पास गुरुवार को दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान मरकच्चो के गाड़ी निवासी संदीप यादव, उम्र 22 वर्ष पिता गंगाधर यादव, मरकच्चो के गगरसिंघा निवासी दीपांशु साव, उम्र 15 वर्ष पिता सुरेश साव और सिंटू कुमार, उम्र 22 वर्ष पिता प्रकाश मोदी के रूप में हुई है. दुर्घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से मरकच्चो स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने संदीप यादव और दीपांशु साव को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा है. -------------- [caption id="attachment_677065" align="aligncenter" width="1600"]alt="" width="1600" height="1200" /> कोडरमा जिले में आलू चिप्स प्रसंस्करण इकाई की स्थापना होगी[/caption]
Leave a Comment