Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आपके जिले लातेहार में दिनभर क्या हुआ, पढ़ें एक साथ 4 खबरें

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के महानायक थे बाबू वीर कुंवर सिंह: अरुण चौधरी

Latehar: सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौधरी ने कहा कि बाबू कुंवर सिंह आजादी के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम साल 1857 की क्रांति के महान योद्धा थे. उन्होंने 80 वर्ष की अवस्था में भी गुरिल्ला व छापेमार युद्ध नीति से अंग्रेजों को कई बार धूल चटाई थी. चौधरी सोमवार को विद्यालय के सभागार में आयोजित बाबू वीर कुवंर सिंह की जयंती समारोह को सबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम का शुभारंभ बाबू कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यापर्ण एवं पुष्पाजंलि अर्पित कर किया गया. विद्यालय के कक्षा 10 वीं के छात्र बसंत यादव ने अपने भाषण में कहा कि बिहार में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा, आरा छपरा पुल का नाम वीर कुंवर सिंह सेतू व पटना पार्क का नाम वीर कुंवर सिंह पार्क रखा गया है. आचार्य अभिषेक अनिल ने बताया कि अंग्रेज बाबू कुंवर सिंह के बारे में कहते थे कि ये बूढ़े राजपूत यदि जवान होते तो 1857 में ही अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ता. इस अवसर पर प्रश्न मंच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. किशोर वर्ग में रिया कुमारी, खुशी कुमारी और अंजली कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि बाल वर्ग में कक्षा छह की श्रेया कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम में छात्र व छात्राओं के बीच कृमिनाशक दवाओं का वितरण किया गया. ---------

आरोपः मनरेगा पार्क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता

Latehar: बरवाडीह प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी व उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल ने प्रखंड के खुरा पंचायत में बन रहे मनरेगा पार्क का निरीक्षण किया. निरीक्षण के उपरांत प्रमुख व उप प्रमुख ने कहा की बनाए जा रहे इस मनरेगा पार्क में व्यापक अनियमितता बरती जा रही है. मनरेगा पार्क में आम बागवानी व दीदी बाड़ी देख रेख के अभाव में सूख रहे हैं. पानी और रख-रखाव के अभाव में पार्क में लगाये गये पौधे मर रहे हैं. मनरेगा पार्क के नाम पर बनाया गया तालाब, कुआं व डोभा कहीं दिखाई नहीं पड़ रहा है. बकरी पालन, मुर्गी पालन व सूअर पालन के क्षेत्र में जानवर दिखाई नहीं पड़ रहे हैं. मनरेगा पार्क के नाम पर लाखों रुपए की बंदरबांट की गयी है. इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी. ---------  

मनिका में बिजली कर्जमाफी शिविर 25 को

Latehar: बिजली ब्याज माफी शिविर का आयोजन 25 अप्रैल को विद्युत शक्ति उपकेंद्र, मनिका प्रखंड मुख्यालय में किया जाएगा. इसे लेकर कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार ने जानकारी दी. उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली बिल भुगतान करने एवं ब्याज माफी योजना का लाभ उठाने की अपील की. वैसे उपभोक्ता जिनका बिजली कनेक्शन पहले से कटा है या फिर बहुत दिनों से बिजली बिल नहीं आ रहा है, वे अपने बकाये बिजली बिल का भुगतान कर ब्याज माफी योजना का लाभ उठा सकते हैं, और अपना कटा हुआ बिजली कनेक्शन पुनः चालू करवा सकते हैं. उन्होंने कहा की बिजली बिल भुगतान नहीं करने पर उनके विरुद्ध सर्टिफिकेट केस भी दायर किया जा सकता है. --------

कब्रिस्तान घेराबंदी के लिए ग्रामसभा का आयोजन

लाभुक समिति का किया गया चयन Latehar:  नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर सात के चटनाही मुहल्ले में अल्पसंख्यक कब्रिस्तान घेराबंदी (भाग एक, दो व तीन) योजनाओं का क्रियान्नवयन कराया जाना है. इसके लिए सोमवार को वार्ड पार्षद बेबी देवी की अध्यक्षता चटनाही स्थित सामुदायिक भवन में एक ग्रामसभा का आयोजन किया गया. मौके पर नगर पंचायत के नगर मिशन प्रबंधक डॉ आनंद किशोर दांगी मुख्य रूप से उपिस्थत थे. बैठक प्रत्येक भाग के लिए लाभुक समिति के अध्यक्ष, सचिव व निगरानी दल का गठन किया गया. भाग एक के लिए लाभुक समिति का अध्यक्ष मो मौनीम अंसारी व सचिव इम्तियाज अहमद को बनाया गया है. जबकि निगरानी दल में मो मुस्ताक,मो रियासत हुसैन, मो अरमान, मुबारक अंसारी, शमसुल अंसारी, मो खुर्शीद, गफ्फार अंसारी व मो रिजवान को शामिल किया गया. भाग दो के लाभुक समिति का अध्यक्ष मो तजीम अंसारी व सचिव मकबुल अंसारी व निगरानी दल में नौसाद आलम, मो इकबाल अंसारी, जाहिद अंसारी, जलील अंसारी, अयूब अंसारी, मो शफीक आलम, क्यामुद्दीन अंसारी व मो इसमाइल को शामिल किया गया है. भाग तीन के लाभुक समिति का अध्यक्ष अख्तर हुसैन, सचिव मो इलयास हुसैन को बनाया गया है. निगरानी दल में मो मुमताज अहमद,अफजल आलम, परवेज आलम, मो शकील, इमरोज खान, रशिद अंसारी, मो कुदूस व मो इरसाद अहमद को शामिल किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही