भूमि छोड़ने के आदेश का विरोध, सीओ को सौंपा ज्ञापन
Latehar: सदर प्रखंड के भुसूर ग्राम के दर्जनों लोग सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा. अपने ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम भुसूर के खाता संख्या संख्या 111, 427, 426, 429, 430, 431, 432 व 433 में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है. ग्रामीणों ने कहा कि उक्त जमीन पर उनके पूर्वज पीढ़ी दर पीढ़ी से खेती-बारी करते आ रह हैं. यही जमीन उनके जीविकोपार्जन का एक मात्र साधन है. अगर वहां से उन्हें हटाया गया तो वे ग्रामीण बेघर हो जाएंगे. उनके समक्ष खाने के लाले पड़ जाएंगे. आवेदन देने वालों में सुरेंद्र यादव व देवकी सिंह समेत कई महिला व पुरुष का नाम शामिल है. बता दें कि अंचल अधिकारी के कार्यालय के क्रमांक 17 व दिनांक 10 अप्रैल 23 को एक नोटिस जारी कर उक्त भूमि से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है. नोटिस में बताया गया है कि उक्त सरकारी जमीन पर अवैध रूप से घर-बारी बना कर अतिक्रमण किया गया है. ------- लातेहारः ओबीसी आरक्षण शून्य होने पर होगा प्रदर्शन
Latehar: ओबीसी मोर्चा की बैठक शहीद चौक के राज होटल में आयोजित की गई. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने की. बैठक में लातेहार समेत झारखंड के सात जिलों में ओबीसी समुदाय का आरक्षण शून्य कर देने पर सरकार की निंदा की गयी. इसका विरोध सड़क से संसद तक करने का निर्णय लिया गया. जिला अध्यक्ष प्रसाद ने कहा कि लातेहार जिले में ओबीसी समुदाय की बहुलता है, बावजूद इसके लातेहार जिले में ओबीसी का आरक्षण शून्य कर दिया गया है. जिला रोस्टर में तृतीय व चतुर्थवर्गीय नौकरी में लातेहार जिले के ओबीसी को आरक्षण नहीं मिलेगा. यह ओबीसी के युवाओं के साथ अन्याय है.जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेश गुप्ता ने कहा कि आंदोलन की रूपरेखा बनाने एवं लातेहार कमेटी का विस्तार करने के लिए आगामी 22 अप्रैल को शहर के जुबली चौक स्थित होटल कार्निवाल में एक बैठक आयोजित की जाएगी. उन्होंने उक्त बैठक में भाग लेने की अपील की. बैठक में धर्मेंद्र कुमार साहू, धीरेंद्र यादव, संजीत प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, ललन प्रसाद, सुजीत यादव व पृथ्वीराज समेत कई लोग उपस्थित थे. ---------- लातेहारः कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं सर्दी,बुखार की चपेट में
Chandwa: चंदवा प्रखंड क्षेत्र के कुसुम टोली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्राएं सर्दी, बुखार की चपेट में आ रही हैं. बीते कुछ दिनों से से लगभग प्रतिदिन छात्राओं का झुंड विद्यालय गार्ड के साथ सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज कराने पहुंच रही हैं. बच्चियों से पूछे जाने पर कहती हैं कि सर्दी बुखार है. बीईईओ को नहीं है जानकारी
कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की बच्चियों की तबीयत बिगड़ने के मामले में पूछे जाने चंदवा बीईईओ ने इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही. इसे लेकर वार्डन पलक लकड़ा ने कहा कि वैसी कोई बड़ी बीमारी नहीं है. प्रति दिन आठ से दस बच्चियां सिर दर्द की शिकायत कर रही हैं. ---------- नौ कन्या पूजन व भंडारा के साथ संपन्न हो गया देवी मंडप का प्रथम वार्षिकोत्सव
Latehar: शहर के थाना चौक मे िस्थत श्री देवी मंडप के प्रथम वार्षिकोत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम सोमवार को नौ कन्या पूजन एवं भंडारा के साथ संपन्न हो गया. इससे पहले पंडित त्रिभुवन पांडेय व विवेक शुक्ला के सानिध्य मे हवन किया गया. मौके पर मुख्य यजमान के रूप मे सुरेश साव, मोहन साव, द्वारिका प्रसाद व संतोष प्रसाद (पिंटू) उपस्थित थे. हवन व पूर्णाहुति के बाद नौ कुंवारी कन्याओं का पूजन किया गया. इसके बाद पूर्व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष राजधनी प्रसाद यादव व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से भंडारा का शुभारंभ किया. इसके बाद थाना चौक एवं आसपास के क्षेत्रों हजारों श्रद्धालुओं ने देवी मंडप मे माता क समक्ष माथा टेका एवं प्रसाद ग्रहण कर अपने एवं अपने परिवार की सुख शांति की कामना की. देवी मंडप प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजू प्रसाद व उपाध्यक्ष रंजीत कुमार व रविंद्र प्रजापति ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 15 अप्रैल को गंगा पूजन से किया गया था. 16 अप्रैल को अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया था. उन्होंने कहा कि प्रथम वार्षिकोत्सव के मौके पर नगर वासियों का अपार सहयोग समिति को प्राप्त हुआ. मौके पर संरक्षक गोविंद प्रसाद, रामधनी साव, दशरथ प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, भोला प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, पंकज प्रसाद, राजेश पाठक, सतीष कुमार, प्रमोद कुमार, रिंकू कुमार, राजू प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, संजय कुमार, विजय प्रसाद, संतोष कुमार दुबे, आशीष कुमार, सोनू कुमार आदि उपस्थित थे. -------- सामाजिक दायित्वों का निर्वहन आवश्यक : पीके तिवारी
Latehar: बनवारी साहु महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में सोमवार से महाविद्यालय के पोषक क्षेत्र बानपुर में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता, प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी व एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद एवं रंजीत कुमार ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर संबोधित करते हुए सचिव गुप्ता ने कहा कि विशेष शिविर एनएसएस के स्वयंसेवकों के लिए उपयोगी साबित होगा. एनएसएस क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है. प्राचार्य पीके तिवारी ने कहा कि हमें अपने दैनिक कार्यों के अलावा सामाजिक कार्यों में भी रूचि रखनी चाहिए. सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना आवश्यक है. समाज में फैली कुरीतियां एवं अंधविश्वास को मिटाने में एनएसएस के स्वयंसेवकों की अहम भूमिका है. स्वयंसेवक अपने पोषक क्षेत्रो में ग्रामीणों को इन कुरीतियों के खिलाफ जागरूक कर सकते हैं. कार्यक्रम पदाधिकारी प्रसाद ने कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवक अपने दायित्वों का पूरी तन्मयता से पालन करते हैं. उन्होंने ग्रामीणों को नशापान नहीं करने, अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठा कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने की अपील की. मौके पर स्वयंसेवकों के द्वारा पारंपरिक गीत व नृत्य प्रस्तुत किये गए. [wpse_comments_template]
Leave a Comment