केटीपीएस में कार्यरत युवक की करंट से मौत, 8 लाख मुआवजा पर बनी सहमति
Koderma: जिले के जयनगर थाना अंतर्गत केटीपीएस पावर प्लांट में काम के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान मंटू यादव (पिता महादेव यादव, गैड़ा, चंदवारा) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, युवक लोदनी पेट्रोल पम्प चंदवारा फोरलेन के पास टावर लाइन में काम कर रहा था. पेड़ काटने के दौरान डाल तार पर गिरने से करंट का झटका लगा. वह डीवीसी केटीपीएस बांझेडीह में मेसर्स सीताराम महतो ठेकेदार के अंदर काम कर रहा था. जिसका काम टावर लाइन में था. घटना के बाद परिजन उसे झुमरीतिलैया शहर के निजी क्लीनिक लेकर पहुंचे. जहां से चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना के बाद केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी सदर अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया. वहीं विधायक अमित यादव के हस्तक्षेप और वार्ता के बाद मृतक के परिजनों को कंपनी से 8 लाख मुआवजा दिलाए जाने पर सहमति बनी. -------------
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/3-7.jpg"
alt="" width="1176" height="576" />
प्रतिबंधित मांस ले जा रहे तीन लोग गिरफ्तार
Koderma: पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम के नेतृत्व में बागीटांड चेक नाका के समीप सोमवार की रात एक पिकअप से प्रतिबंधित मांस ले जा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही उक्त वाहन को जब्त कर लिया गया. थाना प्रभारी द्वारिका राम ने जानकारी देते हुए बताया की इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें मो. हसु (उम्र करीब 30 वर्ष, पिता मो. नसीम, सा. कांटापर गगन दिवान, थाना लहेरी, जिला नालंदा, बिहार), बब्लु (उम्र करीब 30 वर्ष, पिता कलाम, कांटापर गगन दिवान, थाना लहेरी, जिला नालंदा, बिहार), मो. सरवर (उम्र 52 वर्ष, पिता मो. यासीन, सा. मटियाब्लुज, जिला कोलकत्ता) को गिरफ्तार किया गया है. इसके द्वारा 5 प्लास्टिक का कैरेट में 5 क्विंटल प्रतिबंधित मांस कोलकाता खरीद-फरोख्त के लिए पहुंचाया जा रहा था. वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है. ------------
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/4-6.jpg"
alt="" width="737" height="357" />
परसाबाद रेलवे स्टेशन में आजादी के 76 वर्षों बाद भी मूलभूत सुविधाओं का है घोर अभाव
Koderma: जयनगर प्रखंड के धनबाद गया रेलखंड के बीच परसाबाद रेलवे स्टेशन आजादी के 76 वर्षों बाद भी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. धनबाद गया रेलखंड के बीच परसाबाद रेलवे स्टेशन एक ऐसा स्टेशन है जहां प्रत्येक वर्ष करोड़ों का राजस्व देने के बावजूद इस स्टेशन पर सुविधाओं का घोर अभाव है. मालूम हो कि आज देश आजाद हुए 76 वर्ष बीत चुके हैं, परंतु प्रखंड के परसाबाद रेलवे स्टेशन पर मुंबई मेल एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस एवं जन शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव नहीं हो रहा. ट्रेनों के ठहराव को लेकर परसाबाद रेलवे स्टेशन पर विभिन्न राजनीतिक एवं समाजसेवियों के द्वारा कई बार धरना प्रदर्शन एवं रेल चक्का जाम किया. परंतु आज तक इन ट्रेनों का ठहराव परसाबाद रेलवे स्टेशन पर नहीं होने के कारण कोडरमा जिला हजारीबाग जिला गिरिडीह जिला सहित कई जिलों के विभिन्न प्रखंडों के लोगों को कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, मद्रास, गुजरात, हैदराबाद जाने के लिए कोडरमा रेलवे स्टेशन पर रात भर ठहर कर ट्रेन पकड़ना पड़ता है. जिसके कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. -------------
झुमरीतिलैया में पुस्तकालय भवन का शिलान्यास
Koderma: झुमरीतिलैया नगर परिषद अन्तर्गत प्रखंड परिसर समीप तकरीबन दो करोड़ की लागत से नए पुस्तकालय भवन का निर्माण किया जाएगा. मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी और विधायक डॉ नीरा यादव ने संयुक्त रूप से पुस्तकालय भवन का शिलान्यास किया. मौके पर उपायुक्त अदित्य रंजन और उप विकास आयुक्त ऋतुराज मौजूद थे. पुस्तकालय भवन में एक साथ 300 से 400 बच्चों के बैठने की व्यवस्था होगी. इसके अलावे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए इस नए पुस्तकालय भवन में व्यापक इंतजाम किए जाएंगे. पुस्तकालय भवन के शिलान्यास के साथ जेएसएलपीएस के कोडरमा प्रखंड कार्यालय और स्पेशल ब्रांच के नए भवन का भी उद्घाटन किया गया. ---------------------
8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड के बाद 9वीं बोर्ड में भी कोडरमा जिला अव्वल
Koderma: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने नौवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट जारी होते ही एक बार फिर कोडरमा जिला में प्रोजेक्ट रेल व प्रोजेक्ट इंपैक्ट का असर दिखा है. दसवीं, बारहवीं और आठवीं बोर्ड के नौवीं बोर्ड में भी कोडरमा जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर है. नौवीं बोर्ड में कोडरमा जिला 99.542 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर है. उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि सरकारी विद्यालय में बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने का हमेशा प्रयास रहा है, और इसके लिए प्रोजेक्ट रेल और प्रोजेक्ट इंपैक्ट की शुरुआत कर बच्चों का साप्ताहिक टेस्ट लिया जाता रहा है और बच्चों की तैयारी को लेकर मॉनिटरिंग की गई. जिसके परिणाम स्वरूप कोडरमा जिले ने 9वीं के रिजल्ट में पूरे राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. ज्ञात हो कि आठवीं बोर्ड में कुल 15510 बच्चे में से 15186 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें से कुल 14920 बच्चे पास हुए. कोडरमा जिला 98.25 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर है. वहीं वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2023 में कुल 12525 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया जिसमें 12405 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए. वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2023 में कोडरमा जिला पूरे झारखंड में 99.041 प्रतिशत लाकर प्रथम स्थान पर रहा था और वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 के विज्ञान संकाय में 1728 उत्तीर्ण हुए. विज्ञान में 97.020 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण होकर पूरे झारखंड राज्य में कोडरमा जिला का प्रथम स्थान पर रहा था. -------------------
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/6-6.jpg"
alt="" width="1600" height="1200" />
आदर्श पंचायत में हो रहा था बाल विवाह, टीम ने रोका
Koderma: मरकच्चो में प्रशासन की लाख कोशिशों और जागरूकता के बाद भी बाल विवाह थमने का नाम नहीं ले रहा है. लोग अभी भी जागरूक नहीं हुए हैं. यही वजह है कि आए दिन नाबालिगों की शादी शासन प्रशासन द्वारा रोके जाने की खबर मिलती है. मंगलवार को राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान चाइल्डलाइन टीम, मरकच्चो अंचलाधिकारी रामसुमन प्रसाद, मरकच्चो थाना प्रभारी लवकुमार के द्वारा आदर्श पंचायत चोपनाडीह के ग्राम बभनडीह में गुप्त सूचना के आधार पर एक 15 साल के किशोरी की शादी को रोका गया. गांव में एक किशोरी की शादी की तैयारी चल रही थी. मंगलवार रात को धनबाद स्थित कतरास कपूरिया मोड़ से बारात आने वाली थी. इससे पहले अधिकारियों को बाल विवाह होने की सूचना मिली जिस पर विभाग के अधिकारी पुलिस के साथ गांव पहुंचे और किशोरी के स्वजन को समझाया. जिस लड़की की शादी हो रही थी, उसकी उम्र संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई तो उसकी उम्र 15 साल थी. उम्र कम होने पर अधिकारियों ने किशोरी के घरवालों को समझाया और जहां से बारात आनी थी, उन्हें भी अवगत कराया. बाद में बालिका पक्ष के लोगों ने लड़की के बालिग होने पर शादी करने की सहमति दी और शपथ पत्र भरवाया गया. मौके पर चाइल्ड लाइन टीम लीडर राकेश कुमार, मरकच्चो चाइल्डलाइन टीम मेम्बर सुनीता देवी, उमेश कुमार, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुभाष यादव, सर्कल ऑफिसर उपस्थित थे.
Leave a Comment