Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वाराणसी में क्या हुआ तेज प्रताप यादव के साथ ? किसने निकाला होटल से सामान बाहर

Patna: बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव निजी दौरे पर वाराणसी में थे. वाराणसी के कैंट रोडवेज क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे से बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव का सामान निकाल कर रिसेप्शन काउंटर पर रख दिया गया. जिस समय सामान निकाला गया, उस दौरान तेज प्रताप यादव होटल में नहीं थे. घटना को लेकर तेज प्रताप यादव के निजी सहायक ने सिगरा थाने में आवेदन देकर होटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. शिकायत के बाद वाराणसी के सिगरा थाना पुलिस होटल पहुंचकर जांच में जुट गई. बता दें कि तेज प्रताप यादव का कमरा शुक्रवार की रात 12 बजे तक के लिए बुक था. प्रबंधक पर कमरा पहले खाली कराने का आरोप लगा है. तेज प्रताप यादव जब होटल पहुंचे तो देखा कि उनका सामान बिना सूचना के ही निकाल कर होटल रिसेप्शन पर रख दिया गया है. यह देख मंत्री नाराज हो गए और इस मामले की शिकायत पुलिस से कर दी. पुलिस की टीम होटल पहुंचकर होटल प्रबंधक से पूछताछ सहित आगे की कार्रवाई में जुट गई. इसे भी पढ़ें:  किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-arrested-three-plfi-naxalites-with-weapons-from-anandapur-police-station-area/">किरीबुरू

 : आनंदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार साथ तीन पीएलएफआई नक्सलियों को पकड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही