Patna : राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने दिल्ली रवाना होने से पहले बिहार में आयोजित बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर हमला बोला. एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कहा कि बाबा कौन चीज है, वो कोई बाबा है? कर्नाटक चुनाव पर कहा कि बीजेपी का वहां सफाया हो गया. लालू प्रसाद पटना में 18 दिन रहने के बाद शाम चार बजे की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए. उनके साथ उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी थीं. दिल्ली में उनका रूटीन चेकअप होगा. अगर जरूरत पड़ी तो सिंगापुर भी जा सकते हैं, लेकिन चेकअप के बाद वे जल्द ही पटना लौटेंगे. पिछले साल चार दिसंबर को सिंगापुर में लालू प्रसाद की किडनी ट्रांसप्लांट कराई गई थी. लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी दी थी. इसके बाद लालू 11 फरवरी को सिंगापुर से दिल्ली आए थे. दिल्ली में लगभग तीन महीना रहने के बाद वह 28 अप्रैल को पटना पहुंच गए थे.
कई नेताओं से मिले थे लालू
लालू यादव 18 दिन पटना में रहे. इस दौरान महागठबंधन के कई नेताओं से उन्होंने मुलाकात की थी. लालू से मिलने के लिए बीजेपी के नेता आरके सिन्हा भी पहुंचे थे. हालांकि उन्होंने कहा था कि लालू से उनका व्यक्तिगत संबंध है. वह भी किडनी ट्रांसप्लांट कराए और मैंने भी कराया है. हालचाल लेने आया था. प्रतिदिन लालू यादव से मिलने वालों का तांता लगा रहता था. पटना आने के बाद वब पहली बार राबड़ी देवी के आवास से बाहर निकले थे और 12 मई को पटना के हाईकोर्ट मजार पर चादरपोशी करने गए थे. लालू के आने के बाद सीएम नीतीश कुमार भी जाकर उनसे मिले थे.
इसे भी पढ़ें – चौपारण">https://lagatar.in/ntpc-provided-financial-help-to-chauparans-air-rifle-shooter/">चौपारण
की एयर रायफल निशानेबाज की NTPC ने की आर्थिक मदद, डीसी ने सौंपा 2.47 लाख रुपए का चेक [wpse_comments_template]
की एयर रायफल निशानेबाज की NTPC ने की आर्थिक मदद, डीसी ने सौंपा 2.47 लाख रुपए का चेक [wpse_comments_template]

Leave a Comment