Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बजट में क्या है खास, किसने क्या कहा, झारखंड में कई जगह ईडी छापा, भगोड़े विजय माल्या की संपत्ति होगी कुर्क, जमशेदपुर में सांड ने ली दो की जान समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को 116418 करोड़ का बजट पेश किया गया. बजट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की जरूरतें, यहां के आम जन के अलावे, यहां के कई संसाधनों पर फोकस करने वाला यह बजट है. वहीं विपक्ष ने बजट को दिखावा बताया है. झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई लगातार जारी है. कोल लिंकेज मामले में ईडी शुक्रवार को झारखंड के कई जिलों में छापेमारी की. जानकारी के मुताबिक, रांची, रामगढ़ और हजारीबाग में ईडी की अलग-अलग टीम ने छापा मारा. हजारीबाग के व्यवसायी इजहार अंसारी के यहां भी छापेमारी की. कई घंटों के बाद ईडी ने इजहार के बेटे को डिटेन किया. उसे गाड़ी बैठाकर ईडी के अधिकारी ले गए. वहीं नोट गिनने की तीन मशीनें भी मंगवाई गई. खबर है कि तीन करोड़ रुपये जब्त हुए हैं. उच्चतम न्यायालय ने भगोड़े कारोबारी विजय माल्या की एक याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी. यह याचिका आर्थिक अपराधी घोषित करने और संपत्ति जब्त करने के लिए मुंबई की एक अदालत में जारी कार्यवाही को चुनौती देने के लिए डाली गई थी. जमशेदपुर के साकची स्थित शीतला मंदिर के पास शुक्रवार तड़के एक सांड़ ने दो लोगों पर हमला कर दिया. इससे दोनों की मौत हो गई. इस हमले से भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल के चाचा अशोक कुमार अग्रवाल (63 वर्ष) और गार्ड राज किशोर (60 वर्ष) की मौत हो गई. इधर, सूचना पाते ही साकची पुलिस मौके पर पहुंची और सांड को एक गली में ट्रेलर की सहायता से घेर लिया. एयरगन की मदद से सांड को बेहोशी का इंजेक्शन देकर काबू किया गया. इसके अलावा कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/1-2.jpeg"

alt="" width="1005" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/02.jpeg"

alt="" width="1363" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/2-2.jpeg"

alt="" width="1191" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/3-2.jpeg"

alt="" width="1600" height="1256" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/4-2.jpeg"

alt="" width="1299" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/6-1.jpeg"

alt="" width="1362" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/8-2.jpeg"

alt="" width="1600" height="1292" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही