Search

 
 
 

सीएम हेमंत के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की तारीफ के क्या हैं राजनीतिक मायने, चर्चाएं शुरू

 
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सार्वजनिक तौर पर भाजपा के बड़े नेता, पूर्व सीएम और वर्तमान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की तारीफ करना महज संयोग है या कुछ और, इसके चर्चाएं शुरू हो गयी हैं. इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जाने लगे हैं. गुरुवार को खूंटी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वयं सहायता समूह की दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित था. इसमें बतौर खूंटी सांसद और केंद्रीय जनजातीय मंत्री के तौर पर अर्जुन मुंडा भी शामिल थे. इस कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने तारीफ करते हुए कहा कि अर्जुन मुंडा के आदिवासी मामलों के मंत्री बनने के बाद से झारखंड में आदिवासियों की बेहतरी में काम होना शुरू हुआ है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जबतक अर्जुन मुंडा आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री रहेंगे, इसका लाभ मिलता रहेगा.

कहीं बाबूलाल को काउंटर करने की तैयारी तो नहीं

पिछले कुछ महीनों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के संबंध काफी तल्ख चल रहे हैं. हर सप्ताह बाबूलाल मरांडी सीएम और सरकार को लेकर तरह- तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं. सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं. इसके पीछे की कहानी बाबूलाल का भाजपा विधायक दल के नेता होने के बावजूद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी नहीं मिलना भी है. हेमंत सरकार करीब साढ़े तीन साल का कार्यकाल हो चुका है. नेता प्रतिपक्ष के मसले को लेकर बाबूलाल स्पीकर तक की खुली आलोचना कर चुके हैं. कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा रहे हैं. बाबूलाल भाजपा एवं संथाल के बड़े नेता के तौर पर देखे जाते हैं. ऐसे में सीएम हेमंत सोरेन द्वारा अर्जुन मुंडा का सार्वजनिक तौर पर तारीफ करने से कई तरह की राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गयी हैं. इसे भी पढ़ें – झामुमो">https://lagatar.in/jmm-played-the-tribal-card-said-tribals-are-not-invited-to-the-president-so-they-will-boycott-the-inauguration-of-the-parliament-house/">झामुमो

ने खेला आदिवासी कार्ड, कहा-आदिवासी राष्ट्रपति को आमंत्रण नहीं, इसलिए संसद भवन उदघाटन का करेंगे बहिष्कार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही