Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हम आ गये तो क्या तकलीफ है : सीएम हेमंत

Advertisement
Advertisement
सीएम हेमंत सोरेन बापू वाटिका पहुंचे, महात्मा गांधी को नमन किया सत्ता पक्ष के विधायक-मंत्री बापू वाटिका पहुंचे, महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी Ranchi : सीएम हाउस में बैठक करने के बाद सीएम हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका पहुंचे और महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर नमन किया. इस दौरान झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी नजर आये. मीडिया की ओर से सीएम से सवाल पूछा गया कि आप कहां थे. इसके जवाब में  सीएम ने कहा कि हम आ गये हैं तो इसमें क्या तकलीफ है. भाजपा की ओर से थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह क्या सवाल है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Untitled-25-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

हम सब मिलकर बापू के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हैं- सीएम 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/615efb2f-7585-4750-b5b9-577a7dd30c01.jpeg"

alt="" width="1280" height="853" /> सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी की पुण्यतिथि पर सभी विधायक-मंत्री ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कहा कि हमें गर्व है कि ऐसे लोग हमारे बीच में जन्मे और हमें मार्गदर्शन दिया. बापू के कदमों पर हम ही नहीं देश-दुनिया भी आचार-विचार का अध्ययन करती है. हम सब निश्चित रूप से इसके लिए संकल्पित हैं. महात्मा गांधी के विचार दबे नहीं और जिस तरीके से आजादी से लेकर आज तक उनको याद किया जाता है. उनके विचारों को आगे बढ़ाया जाता है. हम सब मिलकर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हैं.

खेला अभी बाकी है- इरफान

सीएम से पहले सत्ता पक्ष के विधायक-मंत्री बापू वाटिका पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान इरफान अंसारी ने कहा कि सत्यमेव जयते. खेला भी बाकी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/73c7117c-3149-4780-bed5-65d02be580e1.jpeg"

alt="" width="1280" height="720" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/aab1c18c-4e44-4f80-a96d-cc3c3589a803.jpeg"

alt="" width="1280" height="720" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2ec01f9c-23f1-4557-8994-3a2e6611eafa.jpeg"

alt="" width="1280" height="720" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/b81ea633-87c5-47b3-9bd9-76b6b4b41ccc.jpeg"

alt="" width="1280" height="720" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही