Search

 
 
 

झारखंड कांग्रेस के नेताओं के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे की मुलाकात की वजह क्या है

9 जुलाई को एक फोटो सामने आया. वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोकारो विधायक स्वेता सिंह की तस्वीर भी खड़गे को गुलदस्ता देते सामने आयी. ऐसा लगता है कांग्रेस के दूसरे मंत्री-विधायक भी एक-एक करके खड़गे से मिल रहे हैं.
 

Ranchi : 9 जुलाई को एक फोटो सामने आया. वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोकारो विधायक स्वेता सिंह की तस्वीर भी खड़गे को गुलदस्ता देते सामने आयी. ऐसा लगता है कांग्रेस के दूसरे मंत्री-विधायक भी एक-एक करके खड़गे से मिल रहे हैं.

 


अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलना. कोई नई बात नहीं है. यह तो होता ही रहता है. लेकिन झारखंड कांग्रेस में जो माहौल है, खास करके वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर को लेकर, उससे इन मुलाकातों का मतलब निकाला जा रहा है. पता नहीं सारे कांग्रेसी नेता एक साथ मिल रहे हैं और अलग-अलग फोटो शेयर कर रहे हैं, या अलग-अलग ही मिल रहे हैं, दोनों ही परिस्थितियां चर्चा को हवा दे रही है.


यह भी तय  है कि कोई भी जाकर खड़गे से यूं ही नहीं मिल सकते. पक्के तौर पर खड़गे की अनुमति के बाद ही यह संभव है. और अगर वह अलग-अलग लोगों से अलग-अलग मिल रहे हैं, तो कुछ तो बात होती होगी और कुछ तो बात जरूर होगी. कुछ और बात ना भी हो तो भी राजनीति में अलग-अलग मिलना अलग-अलग सवाल उठाने के लिए काफी है.


यह तो तय है कि कांग्रेस सरकार से अलग होने की सोच भी नहीं सकती. पर, सबसे बड़ा सवाल यह कि क्या झारखंड कांग्रेस में कुछ नया होने वाला है? संगठन में फेर-बदल या मंत्रियों को लेकर कुछ नया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही