Search

 
 
 

जानें क्या है राम कृपाल कंस्ट्रक्शन का पूरा मामला

 
Ranchi: रामकृपाल कंस्ट्रक्शन को एनएच- 119D के दशारा बेला से नवादा खंड तक सड़क निर्माण का काम मिला था. यह एनएचआईए के मुजफ्फरपुर के क्षेत्राधिकार में आता है. रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के कर्मचारियों ने लंबित 50 करोड़ रुपये के बकाये बिल का भुगतान पाने के लिए एनएचआईए के अधिकारियों के साथ मिल कर साज़िश रची थी. एनएचआईए के अधिकारी रामप्रीत द्वारा बार-बार कंपनी के लोगों से घूस की बकाया रकम की मांग की जा रही थी. सीबीआई को इस बात की सूचना मिली की घूस के रूप में 25 लाख रुपये बकाया है. इसका भुगतान रामप्रीत को किया जाना है. रामप्रीत पासवान मेसर्स रवि ट्रेवल से किराये पर गाड़ी लेकर निजी इस्तेमाल में लाया करते थे. किराये का भुगतान पाने के लिये रामप्रीत ने मेसर्स रवि ट्रेवल्स के अजय को रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के सुरेश महापात्रा से संपर्क करने का निर्देश दिया था. इसे भी पढ़ेंः घूसखोरी">https://lagatar.in/bribery-case-cbi-arrests-nhai-general-manager-and-4-people-of-ram-kripal-construction-seizes-rs-1-18-crore-in-cash/">घूसखोरी

केस : CBI ने किया NHAI जेनरल मैनेजर सहित राम कृपाल कंस्ट्रक्शन के 4 लोगों को अरेस्ट, 1.18 करोड़ नकद जब्त सीबीआई को इस बात की जानकारी मिली थी कि घूस की बकाया 25 लाख रुपये में से 10 लाख रुपये का भुगतान नवंबर 2024 में कर दिया गया था. 30 जनवरी 2025 को एजीएम अकाउंट्स हेमन मेधी ने रामकृपाल का बिल क्लियर करने के बदले विशाल से तीन लाख रुपये घूस लिये थे. मेधी ने रकम मिलने की सूचना रामकृपाल कंस्ट्रक्सन के बरुण कुमार को दी थी. सीबीआइ को इस बात की भी सूचना मिली थी कि 12 मार्च 2025 को एनएचएआई के अधिकारियों के बीच घूस के रूप में 50 लाख रुपये बांटे गये थे. इसमें से ललित कुमार ने 10 लाख मुजफ्फरपुर में लिया था. अंशुल ठाकुर ने दो लाख रुपये लिये थे. रामप्रीत को 15 लाख रुपये देते समय कुल चार लोगों को गिरफ़्तार किया गया.

सीबीआइ ने इन 12 लोगों को अभियुक्त बनाया है

1- वाई. बी. सिंह, चीफ जेनरल मैनेजर एनएचएआइ, पटना 2- रामप्रीत पासवान, जीएम एनएचएआई, पटना 3- कुमार सौरभ, डीजीएम, एनएचएआई,पूर्णिया 4- ललित कुमार, प्रोजेक्ट डॉरेक्टर, एनएचएआई, मुजफ्फरपुर 5- अंशुल ठाकुर, साईट इंजीनियर, एनएचएआई, मुजफ्फरपुर 6- हेमेन मेहदी, एजीएम, एनएचएआई, पटना 7- बरुण कुमार, राम कृपाल कंस्ट्रक्शन का कर्मचारी 8- सुरेश महापात्रा, जीएम, रामकृपाल कंस्ट्रक्शन 9- अमर नाथ झा, जेनरल मैनेजर राम कृपाल कंस्ट्रक्शन 10- चेतन शर्मा, राम कृपाल कंस्ट्रक्शन का कर्मचारी 11- सत्य नारायण सिंह, पप्पु, ठेकेदार, मुजफ्फरपुर 12- राम कृपाल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड
इसे भी पढ़ें – शिंदे">https://lagatar.in/kunal-kamra-had-to-pay-a-heavy-price-for-taking-a-dig-at-shinde-shiv-sena-workers-vandalised-hotel-where-show-was-held/">शिंदे

पर तंज कसना कुणाल कामरा को पड़ा भारी, शो वाले होटल में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही