Search

 
 
 

ये कैसी मां : एक-एक कर अपने 6 बच्‍चों को कुएं में फेंका, फिर बाहर बैठकर करती रही...

 
Raigarh (महाराष्‍ट्र) : कहते हैं पुत कपूत हो जाता है, पर माता कभी कुमाता नहीं होती। मगर महाराष्ट्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें एक मां कुमाता बन गई। मां ने अपने कलेजे के टुकड़ों एक-एक कर कुएं में फेंक दिया। फिर बाहर बैठकर उनकी मौत का इंतजार करने लगी। घटना में 6 मासूम बच्‍चों की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि उसने ऐसा घर में रोज-रोज होने वाले कलह से आजीज होकर किया। दिल को झकझोर देने वाली यह घटना महाराष्‍ट्र के रायगढ़ जिले के महाड़ तालुका के बोरवाड़ी गांव से सामने आया है। पुलिस पूछताछ में महिला ने जो कुछ बताया, वह काफी हैरान करने वाला था। महिला ने बताया कि सोमवार की सुबह ससुर ने उसे बुरी तरह से पीटा था। पिटाई से आहत होकर उसने रात को बच्‍चों को मारने की ठानी और पत्‍थर दिल बनकर एक-एक कर अपने 6 कलेजे के टुकड़े को कुएं में फेंक दिया। जिससे सभी की मौत हो गई। महिला जब आश्‍वस्‍त हो गई कि सभी मर गये तब खुद भी सुसाइड करने के इरादे से कुएं में छलांग लगा दी, मगर लोगों ने उसे बचा लिया। मंगलवार सुबह तक सभी 6 शवों को बाहर निकाल लिया गया। मरने वालों में पांच लड़कियां और एक लड़का शामिल है। मरने वाले बच्चों की उम्र 3 से 10 साल के बीच है। आरोपी मां का नाम रूना चिखुरी साहनी (30) है। मृतकों की पहचान रोशनी (10), करिश्मा (8), रेशमा (6), विद्या (5), शिवराज (3) और राधा (3) के रूप में हुई है।
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही