Search

 
 
 

14वीं JPSC को लेकर JCM के साथ बैठक में क्या हुई बात? परीक्षा रद्द करने व CBI जांच तक उठे मुद्दे

JMM की छात्र इकाई झारखंड छात्र मोर्चा (JCM) के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं और छात्रों की मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में छात्रों की ओर से परीक्षा रद्द करने, निष्पक्ष जांच और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया की मांग रखी गई.
 

Ranchi: JMM की छात्र इकाई झारखंड छात्र मोर्चा (JCM) के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं और छात्रों की मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में छात्रों की ओर से परीक्षा रद्द करने, निष्पक्ष जांच और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया की मांग रखी गई.

 

बैठक में प्रमुख रूप से ये बातें सामने आईं -

14वीं JPSC परीक्षा और 2023-25 बैकलॉग परीक्षाओं को रद्द करने की मांग JCM के सामने रखी गई.

परीक्षाओं के आयोजन और परिणाम जारी करने के लिए निष्पक्ष एवं स्पष्ट परीक्षा कैलेंडर जारी करने की मांग की गई.

JCM की ओर से कहा गया कि राज्य सरकार के पास मामले की जांच कराने का अधिकार है और सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है.

सरकार की ओर से बताया गया कि पेपर लीक और नियुक्ति नियमावली से जुड़े मामलों में अब तक 19 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

JSSC CGL को लेकर कहा गया कि इसमें नियुक्तियां हो चुकी हैं और मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए इस मामले में सीधे हस्तक्षेप करना संभव नहीं है.

JCM की ओर से छात्रों को भरोसा दिलाया गया कि मामले का राजनीतिकरण नहीं किया जाएगा और मेधावी छात्रों के साथ न्याय किया जाएगा.

आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत जारी रखने और धरना समाप्त करने की अपील की गई.

JCM प्रतिनिधि ने यह भी कहा कि JPSC की स्थापना से 13वीं JPSC तक किसी JMM नेता या कार्यकर्ता के परिवार के सदस्य की नियुक्ति नहीं हुई है.


छात्रों की मांगों पर सरकार से सकारात्मक पहल की उम्मीद

बैठक का मुख्य फोकस JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने पर रहा. छात्रों की ओर से संदिग्ध परीक्षाओं को रद्द कर निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है, जबकि सरकार बातचीत के जरिए मामले का समाधान निकालने की बात कह रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही