Search

 
 
 

डेढ़ घंटे ठप रही WhatsApp की सेवा बहाल, मैसेज न आ रहे थे, न जा रहे थे , यूजर्स की जान में जान आयी

 
NewDelhi :  आज मंगलवार को लगभग डेढ़ घंटे बंद रहने के बाद दोपहर 2 बजकर 6 मिनट पर वॉट्सऐप ने वापस काम करना शुरू कर दिया. बता दें कि वॉट्सऐप की सर्विसेस आज दुनिया के कई देशों में करीब डेढ़ घंटे ठप रही. वॉट्सऐप ने दोपहर लगभग 12.30 बजे काम करना बंद किया था. खबरों के अनुसार सरकार ने वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा से इस गड़बड़ी को लेकर रिपोर्ट मांगी है.

वेबसाइट ट्रैकर डाउन डिटेक्टर ने मैसेंजर सर्विस बंद रहने की जानकारी दी थी

  बता दें कि भारत में राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में यूजर्स ने शिकायत की थी कि वॉट्सऐप पर मैसेज न जा रहे हैं और न ही आ रहे हैं.वेबसाइट ट्रैकर डाउन डिटेक्टर ने मैसेंजर सर्विस बंद रहने की जानकारी दी थी. वॉट्सऐप काम नहीं कर रहा है, यह खबर ट्विटर पर भी ट्रेंड करने लगी थी. जान लें कि दुनियाभर में वॉट्सऐप के दो अरब से ज्यादा एक्टिव मंथली यूजर्स हैं. मेटा ने कहा था कि सर्विस बंद होने की खबर दोपहर करीब 12.30 बजे सामने आयी थी. वॉट्सऐप की कंपनी मेटा के प्रवक्ता ने सर्वर डाउन  होने को लेकर एक बयान जारी किया था. उन्होंने कहा है कि हम लोगों  की परेशानियों से वाकिफ हैं. कुछ लोगों को मैसेज भेजने में परेशानी हो रही है और हम जल्द से जल्द सबके लिए WhatsApp की सेवाओं को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं.  Downdetector ने ट्विटर पर लिखा, WhatsApp को लेकर यूजर्स 3:17 AM EDT से कह रहे हैं कि यह बंद हो गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही