Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लालू की तबीयत पूछने पर बोले जगदानंद- “अभी तो पूरा देश ही बीमार”

Advertisement
Advertisement
Patna: अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल, लालू प्रसाद की तबीयत पर पूछे गए सवाल पर जगदानंद ने अजीबो-गरीब बयान दिया है. पत्रकारों ने लालू प्रसाद की तबीयत के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि अभी तो पूरा देश ही बीमार है. राजनीतिक गलियारों में प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. इससे पहले भी जगदानंद सिंह का एक बयान काफी सुर्खियों में था. आरजेडी में विवाद के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जगदानंद सिंह ने कहा था कि हू इज तेजप्रताप ? मैं लालू यादव के प्रति जिम्मेदार हूं और किसी के सवाल का जवाब नहीं दे सकता हूं.

सीने में दर्द के बाद एम्स पहुंचे थे लालू प्रसाद

लालू प्रसाद की तबीयत बुधवार को खराब हो गयी थी. जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया. यहां करीब एक घंटे तक इलाज हुआ. कई जांच भी हुई. दर्द खत्म होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. आरजेडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी जिसके बाद लालू एम्स पहुंचे थे. फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली में ही रहने की सलाह दी है. इसे भी पढ़ें- हल्की">https://lagatar.in/the-stock-market-closed-with-a-slight-rise-sensex-rose-5-percent-reliance-top-gainer/142140/">हल्की

तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 5 फीसदी का उछाल, रिलायंस टॉप गेनर
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही