Search

 
 
 

जब हिंदू एक होते हैं तो बाबरी मस्जिद टूट जाता है और राम मंदिर बन जाता हैः हिमंता

 
Ranchi: असम के सीएम सह बीजेपी झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा ने कहा है कि झारखंड को घुसपैठिए खाते जा रहे हैं. जब तक हमारा समाज एक नहीं होगा, तब तक हम भविष्य में अपने पैर पर खड़े नहीं हो पाएंगे. हिमंता रविवार को महगामा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जब हिंदु समाज एक हो जाता है तो बाबरी मस्जिद भी टूट जाता है और राम मंदिर बन जाता है. उन्होंने कहा कि संताल परगना में 1951 में 23 लाख हिंदू और दो लाख मुसलमान थे. आज हिंदू घटकर 67 फीसदी हो गए हैं. मुस्लिमों की संख्या बढ़कर 31 फीसदी हो गई है. घुसपैठिए मुखिया का चुनाव लड़ने के लिए आदिवासी बेटियों को बरगलाकर शादी करते हैं. जमीन भी हड़पते हैं. इसे भी पढ़ें -बांग्लादेशी">https://lagatar.in/land-jihad-is-being-attempted-through-bangladeshi-infiltration-jp-nadda/">बांग्लादेशी

घुसपैठ के जरिए लैंड जिहाद ही हो रही कोशिशः जेपी नड्डा

आलमगीर आलम खा गया सोना का सिक्का

हिमंता ने हेमंत सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने कहा कि लड़कियों की शादी में सोने का सिक्का दिया जाएगा. सारा सोना का सिक्का आलमगीर आलम खा गया. फिर कहा कि जब हिंदू एक होते हैं तो उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है.

मंगलवार को हनुमान पूजा के लिए बंद होना चाहिए स्कूल

हिमंता ने कहा कि मैं पिछले चार महीने से झारखंड में घूम रहा हूं. लोगों ने कहा कि जामताड़ा, साहेबगंज और पाकुड़ में शुक्रवार को स्कूल बंद होता है. क्योंकि लोगों को नमाज पढ़ना होता है. उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी हनुमान पूजा के लिए स्कूल बंद होना चाहिए. ये लोग घुसपैठियों के प्यार में फंसा हुआ है. ये घुसपैठियों की सरकार है. इसे भी पढ़ें -दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-transport-minister-gehlots-resignation-kejriwals-criticism-over-sheeshmahal-corruption-cleaning-of-yamuna/">दिल्ली

: परिवहन मंत्री गहलोत का इस्तीफा, शीशमहल, भ्रष्टाचार, यमुना की सफाई को लेकर केजरीवाल को घेरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही