Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आत्महत्या पर प्रधानमंत्री मोदी ने चुटकुला सुनाया, तो राहुल गांधी बरसे, कहा, हजारों परिवार अपने बच्चे खो देते हैं, मजाक ना उड़ायें

 NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्महत्या से संबंधित एक चुटकुला सुनाये जाने पर कांग्रेस ने उन पर पलटवार किया है. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर आत्महत्या का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है. दरअसल आज गुरुवार को पीएम मोदी रिपब्लिक समिट में शामिल हुए और उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
 

मैं जिंदगी में थक गयी हूं और जीना नहीं चाहती हूं

पीएम मोदी ने  समिट में चुटकुला सुनाया, जिस पर वहां मौजूद लोग हंसे. प्रधानमंत्री के इस बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इस तरह मजाक नहीं उड़ाना चाहिए. खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि बचपन में एक चुटकुला जो हम सुनते थे, वो मैं बताना चाहता हूं. एक प्रोफेसर थे. उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली. एक नोट छोड़कर गयी कि मैं जिंदगी में थक गयी हूं और जीना नहीं चाहती हूं तो मैं तालाब में कूदकर मर जाऊंगी.

पिता को गुस्सा आया, स्पेलिंग गलत लिखकर जाती है 

प्रोफेसर ने सुबह देखा कि बेटी घर में नहीं है. उन्हें बिस्तर में बेटी का पत्र मिला. उसे पढ़ कर पिता को बड़ा गुस्सा आया. इतने साल मैंने मेहनत की लेकिन वो स्पेलिंग गलत लिखकर जाती है. राहुल गांधी ने इस पर ट्वीट करते हुए कहा, हजारों परिवार आत्महत्या के कारण अपने बच्चों को खो देते हैं. प्रधानमंत्री को उनका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही