Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जब पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की रोहित शर्मा की तारीफ, तो सोशल मीडिया पर भिड़े दोनों देशों के फैंस

Advertisement
Advertisement
New delhi :  रोहित शर्मा की तारीफ जब एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की तो सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर गर्म हो गया. आपको याद होगा कि कुछ सप्ताह पहले लम्बे समय के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्डकप में कोई मुकाबला हुआ था. यहां इतिहास बदला और पाकिस्तान ने पहली बार किसी वर्ल्डकप में भारत को हराया. लेकिन दोनों देशों के खिलाड़ी लगातार एक-दूसरे पर नज़र रखते हैं. इसी बीच पाकिस्तानी खिलाड़ी शादाब खान से ट्विटर पर एक सवाल हुआ, जिसका जवाब अब सुर्खियां बटोर रहा है. इसे भी पढ़ें-हाजीपुर">https://lagatar.in/hajipur-robbers-hid-jewelry-worth-crores-under-the-ground/">हाजीपुर

: लुटेरों ने जमीन के नीचे छिपाये थे करोड़ों के गहने

बॉलिंग करने के लिए सबसे मुश्किल बल्लेबाज कौन

दरअसल, पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान ट्विटर पर अपने फैंस के सवाल का जवाब दे रहे थे. तभी उनसे किसी ने पूछा कि बॉलिंग करने के लिए सबसे मुश्किल बल्लेबाज कौन है? जिसके जवाब में शादाब खान ने कहा कि रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर. शादाब खान ने जब ये जवाब दिया, तो उसके बाद ट्विटर पर फैंस की ही भिड़ंत हो गयी. भारत और पाकिस्तान के फैंस आमने-सामने आ गए. पाकिस्तान की ओर से लोगों ने याद दिलाया कि रोहित शर्मा के लिए शाहीन आफरीदी ही काफी है, तो वहीं भारत की ओर से लोगों ने रोहित द्वारा शादाब खान को मारे गए छक्कों की याद दिलाई. चर्चा मजेदार है. सभी के जेहन में रोहित की बल्लेबाजी के कई यादें दर्ज हैं. हों भी क्यों न. इसमें संदेह नहीं कि रोहित कमाल की बल्र्लेबाजी करते हैं और जब वे लय में होते हैं तो उन्हें रोक पाना मुश्किल ही होता है. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही